एक्सप्लोरर

Corona Vaccination: भारत ने 200 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा किया पार, PM मोदी बोले - देश ने फिर रचा इतिहास

Corona War: भारत ने 200 करोड़ वेक्सीनेशन का आंकड़ा छू लिया है. 16 जनवरी 2021 को पीएम मोदी ने वेक्सीनेशन प्रोग्राम को भारत में लॉन्च किया था इसके बाद युद्धस्तर पर काम हुआ.

Corona Vaccination: भारत (India) ने कोरोना वायरस (Corona Virus) के साथ जंग में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. देश ने 200 करोड़ वैक्सीनेशन (Vaccination) का आंकड़ा छू लिया. भारत ने ये आंकड़ा मात्र 18 महीने में ही पार कर लिया. कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 16 जनवरी 2021 को की थी. देश में अब 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज दी जा रही है, तो वहीं 12 साल से कम के बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है. 

तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर ट्वीटक करके देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. उन्होंने कहा कि 200 करोड़ वैक्सीनेशन डोज पहुंचने पर सभी देशवासियों को बधाई. उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को पैमाने और गति में अद्वितीय बनाने में योगदान दिया. इसने COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत किया है.

3 जनवरी को भारत को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दो वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड मिली थी. जिसके बाद 16 जनवरी को भारत में हेल्थ केयर वर्करों से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी. तब से अब तक 200 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी है. 200 करोड़ वैक्सीन डोज का ये सफर भारत में 18 महीनो में पूरा किया.

100 करोड़ से 200 करोड़ का सफर

100 करोड़ टीके के डोज तक पहुंचने में 277 दिन लगे. भारत में 548 दिनों में कोरोना वैक्सीन की 200 करोड़ डोज दी गई. देश में कुल 6 कोविड वैक्सीन हैं जिसमें से 5 टीकाकरण के लिए उपलब्ध हैं. इनमें कोवीशील्ड, कोवैक्सीन, Corbevax, Covovax और Sputnik V शामिल हैं. 27 अगस्त 2021 को पहला मौका था जब एक दिन में 1 करोड़ टीके के डोजेज लगाए गए थे. 17 सितंबर को एक दिन 2 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी गई थी.

कोरोना के कब कितने टीके लगे

  • 24 फरवरी 2021- 1 करोड़ डोज
  • 29 अप्रैल 2021- 15 करोड़ डोज
  • 13 जून 2021- 25 करोड़ डोज
  • 7 अगस्त 2021- 50 करोड़ डोज
  • 21 अक्टूबर 2021- 100 करोड़ डोज
  • 7 जनवरी 2022- 150 करोड़ डोज
  • 19 फरवरी 2022- 175 करोड़ डोज
  • 16 जुलाई 2022- 200 करोड़ डोज

कोरोना के खिलाफ सफलता

कोरोना के खिलाफ जंग में अगर जीत मिली है तो उसकी मुख्य वजह वैक्सीनेशन है. कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक कुल 101.90 करोड़ से ऊपर लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है. वहीं अगर दूसरी डोज की बात करें तो ये आंकड़ा 92.59 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है. बूस्टर डोज में भी इजाफा देखने को मिला है. अब तक 5.49 करोड़ लोगों को बूस्टर डोज भी लग गई है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में आई कमी, मौत के आंकड़े बढ़े

ये भी पढ़ें: Maharashtra Corona: महाराष्ट्र में आए 2371 नए कोरोना केस, पुणे में नए वेरिएंट के मिले 8 मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget