एक्सप्लोरर

Corona Vaccination: देश में 25 फीसदी आबादी का हुआ फुल वैक्सीनेशन, 87 करोड़ के पार हुआ टीकाकरण का आंकड़ा

Corona vaccination: भारत में आठ महीने पहले 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी. जिसके बाद से लेकर अभी तक देशभर की 25 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी गई है.

Corona vaccination: भारत में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए कोविड वैक्सिनेशन कार्यक्रम तेजी से चलाया जा रहा है. देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी. वहीं कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के आठ महीने बीतने के बाद सामने आए आंकड़ों से पता चलता है कि देशभर की अनुमानित वयस्क आबादी के लगभग एक चौथाई को टीकों की दोनों खुराक दे दी गई है.

स्वास्थ्य मंत्रायल की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देशभर में मंगलवार को लगभग 53 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई. इसके साथ ही अभी तक देशभर में कुल 87.59 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं. रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को हुए टीकाकरण में अनुमानित वयस्क आबादी के 68 फीसदी को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक मिल गई है, जबकि 24.61 फीसदी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है.

दोनों खुराक लेने से 97.5 फीसदी बढ़ी प्रभावशाीलता

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में टीकाकरण अभियान के बाद से मृत्यु को रोकने में वैक्सीन की प्रभावशीलता दूसरी खुराक के बाद और बढ़ जाती है. बताया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों में प्रभावशीलता 97.50 फीसदी प्रभावशाली रही, जो गंभीर बीमारी और मृत्यु से लगभग पूर्ण सुरक्षा प्रदान करती है.

4 राज्यों में लगी 6 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बताया जा रहा है कि देशभर के चार बड़े राज्यों में टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है, जहां अभी तक कुल छह करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात शामिल हैं. 

गौरतलब है कि इनमें से तीन बड़े राज्यों में राष्ट्रीय औसत से दूसरी खुराक कवरेज अधिक है. जिसमें गुजरात में 40 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 26 प्रतिशत दर्ज की गई है. वहीं उत्तर प्रदेश में वयस्क आबादी के केवल 13.34 प्रतिशत को ही दोनों खुराकें दी गई हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Punjab Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस के 4 नेताओं ने पद से दिया इस्तीफा, नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कैप्टन ने किया ये बड़ा दावा

Amarinder Singh Delhi Visit: दिल्ली पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू और राजनीतिक मुलाकातों को लेकर दिया ये बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget