एक्सप्लोरर

Priyanka Gandhi Vadra: 'बलात्कार एक जघन्य अपराध, बात खत्म', कांग्रेस MLA के बयान पर भड़कीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi News: प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘मैं के आर रमेश कुमार द्वारा दिए गए बयान की पूरी तरह निंदा करती हूं. यह समझ से परे है कि कोई कैसे इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर सकता है.

Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बलात्कार के संदर्भ में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि ऐसे बयानों का बचाव नहीं किया जा सकता. प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘मैं के आर रमेश कुमार द्वारा दिए गए बयान की पूरी तरह निंदा करती हूं. यह समझ से परे है कि कोई कैसे इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर सकता है. इसका बचाव नहीं किया जा सकता है. बलात्कार एक जघन्य अपराध है. बात खत्म.’’

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के आर रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में अत्यंत विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा था, " जब बलात्कार अपरिहार्य है तो इसका आनंद लो.” विधानसभा में बारिश और बाढ़ से संबंधित नुकसान को लेकर चर्चा हो रही थी जिसमें कई विधायक अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की दशा पर बात करना चाह रहे थे और इस दौरान रमेश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के साथ बातचीत करते हुए यह टिप्पणी की.

 

विवाद बढ़ने के बाद रमेश कुमार ने अपनी टिप्पणी के लिए शुक्रवार को माफी मांगी और कहा कि वह आगे से अपने शब्दों को लेकर सावधानी बरतेंगे. इससे पहले कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और नेता प्रियंका गांधी ने केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला.

उन्होंने कहा है कि अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने से सरकार का इनकार उसके नैतिक दिवालियेपन का सबसे बड़ा संकेत है. वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर तीखा हमला किया था. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि 'नरेंद्र मोदी जी, धर्मपरायणता के चश्मे और धार्मिक पोशाक पहनने से यह तथ्य नहीं बदलेगा कि आप एक अपराधी की रक्षा कर रहे हैं...अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त कर कानून के तहत आरोपित किया जाना चाहिए.' 

ये भी पढ़ें- ABP C Voter Survey: पंजाब में सीएम की पसंद कौन? चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और अरविंद केजरीवाल में है बड़ा फासला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget