एक्सप्लोरर

सेना के बेस हॉस्पिटल में बढ़ी भीड़, बदइंतजामी की शिकायत पर सेना ने दी सफाई

सेना की मानें तो बेस हॉस्पिटल में कोविड मरीजों की भीड़ इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि ईसीएचएस-इम्पैन्लड हॉस्पिटल्स ने ओवरलोड के कारण पूर्व-सैनिकों की भर्ती बंद कर दी है. सेना के मुताबिक, फिलहाल बेस हॉस्पिटल में कुल 650 बेड हैं, जिन्हें इस महीने के आखिर तक बढ़ाकर 950 किया जा रहा है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सेना का बेस हॉस्पिटल एक बार फिर से चर्चा में है. इस बार सोशल मीडिया पर एक तथा-कथित रिटायर्ड कर्नल की तरफ से अस्पताल में बदइंतजामी और मरीजों की भीड़ को लेकर एक ऑडियो जारी किया गया है. लेकिन सेना ने साफ कर दिया है कि अस्पताल में सभी इंतेजाम मुक्कमल हैं. अस्पताल में भीड़ इसलिए हैं क्योंकि महामारी के दौरान मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है. सेना ने अपनी सफाई में बेस हॉस्पिटल के भीतर की तस्वीरें भी जारी की हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो ऑडियों सामने आया है उसमें कहते हुए सुना जा रहा है कि मेन-गेट पर अफरा-तफरी का माहौल है और लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं. इसके अलावा खुद को रिटायर कर्नल कहने वाले उस शख्स ने कहा था कि बेस हॉस्पिटल में मरीजों के साथ बदतमीजी भी हो रही है. उसी के जवाब में सेना ने तस्वीरें जारी करते हुए इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है.


सेना के बेस हॉस्पिटल में बढ़ी भीड़, बदइंतजामी की शिकायत पर सेना ने दी सफाई

हालांकि, सेना के आधिकारियों ने माना है कि बेस हॉस्पिटल में मरीजों का तांता लगा है. सेना के मुताबिक, इसीलिए जिन मरीजों में कोविड के लक्षण थोड़े कम हैं उन्हें मेडिकल-एडवायज और मेडिकल-किट के साथ होम-आईसोलेशन की सलाह दी जा रही है. सेना की मानें तो बेस हॉस्पिटल में कोविड मरीजों की भीड़ इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि ईसीएचएस-इम्पैन्लड हॉस्पिटल्स ने ओवरलोड के कारण पूर्व-सैनिकों की भर्ती बंद कर दी है. सेना के मुताबिक, फिलहाल बेस हॉस्पिटल में कुल 650 बेड हैं, जिन्हें इस महीने के आखिर तक बढ़ाकर 950 किया जा रहा है.

मंगलवार को ही ये खबर आई थी कि दिल्ली सरकार ने बेस हॉस्पिटल की ऑक्सीजन सप्लाई का कोटा कम कर दिया है. हालांकि, बाद में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और दिल्ली से विधायक राघव चढ्ढा ने बेस हॉस्पिटल में पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाने की बात कही थी.


सेना के बेस हॉस्पिटल में बढ़ी भीड़, बदइंतजामी की शिकायत पर सेना ने दी सफाई

सेना ने ये भी साफ किया कि कोविड से लड़ने के लिए सेना के जो सैनिक, डॉक्टर्स इत्यादि जो देशभर में राज्य सरकारों की मदद कर रहे हैं, उससे सेना की ऑपेरशन्ल-डिप्लोयेमेंट पर कोई असर नहीं पड़ा है. सेना के मुताबिक, मिलिट्री-मेडिकल प्रोफेशनल्स की तैनाती उच्च-स्तर का फैसला है और उससे ना तो उत्तरी सीमा (चीन बॉर्डर) और ना ही पश्चिमी सीमा (पाकिस्तान बॉर्डर) पर सेना की तैयारियों पर कोई असर पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget