एक्सप्लोरर

चार राज्यों में आईटी विभाग के छापे, दस्तावेजों से मिला चुनाव में काले धन के इस्तेमाल का इशारा

आयकर सूत्रों के मुताबिक इन छापों के दौरान जो सबसे दिलचस्प दस्तावेज मिला उसमें कथित काले धन के हिसाब किताब का पूरा ब्यौरा था यानि पैसा आया कहां से और कहां कहां खर्च किया गया.

नई दिल्लीः मध्यप्रदेश समेत भारत के चार राज्यों में पड़े आयकर विभाग के छापों के दौरान कई ऐसे दस्तावेज बरामद हुए हैं जो चुनाव में काले धन के इस्तेमाल की तरफ खुलेआम इशारा कर रहे हैं. इन दस्तावेजों में यह भी साफ साफ लिखा हुआ है कि पैसा किन लोगों और विभागों से आय़ा और कहां खर्च किया गया. काले धन के इन दस्तावेजों में भारत से लेकर दुबई तक जायदाद और शैल कंपनियो के जरिए टैक्स हैवन देशो में किए गए काले कारनामों की सूची दी गई है. आयकर विभाग की छापेमारी अभी भी जारी है और आने वाले दिनों मे सीबीआई और ईडी भी इन दस्तावेजो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सकते हैं. आयकर विभाग की छापेमारी में क्या-क्या मिला सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि इलेक्शन के लिए कलेक्शन किया जा रहा है और हवाला का धन कई राज्यों में भेजा जा रहा है. सूचना के आधार पर आयकर विभाग के 300 अधिकारियों ने चार शहरों में 52 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अब तक लगभग 15 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं. इसके अलावा अनेक अहम दस्तावेज औऱ डायरिया बरामद हुई हैं. काले धन की कई कम्पयूटर फ्लापी और हार्ड डिस्क जब्त हुई हैं. इसके अलावा अनेक बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिलने का दावा किया गया हैं. वहीं शराब की 252 बोतलें और हथियार बरामद हुए हैं और पशुओं की बेशकीमती खालें बरामद हुई हैं. कमलनाथ के ओएसडी समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर छापेमारी आय़कर विभाग ने ये छापे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी रह चुके प्रवीन कक्कड़ और राजेद्र मिगलानी समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर मारे थे. छापे के दौरान यह खुलासा भी हुआ कि बोगस बिलों के आधार पर सैकड़ों करोड़ का काला धन इधर से उधर किया गया. दस्तावेज में काले धन के हिसाब किताब का पूरा ब्यौरा आयकर सूत्रों के मुताबिक इन छापों के दौरान जो सबसे दिलचस्प दस्तावेज मिला उसमें कथित काले धन के हिसाब किताब का पूरा ब्यौरा था यानि पैसा आया कहां से और कहां कहां खर्च किया गया. इनमें अनेक विभागों के साथ साथ अनेक लोगों के नाम भी लिखे हुए हैं. छापे के दौरान बरामद हुए ऐसे कुछ दस्तावेज एबीपी न्यूज ने भी देखे हैं इन दस्तावेजो में लिखा है कि डिटेल्स ऑन 27-03-19 रिसिप्टस लास्ट बैलेंस-65 ट्रांसपोर्ट - 5445 एक्साइज (एमपी)- 3622 माइनिंग- 550 पीडब्लयूडी- 520 सीमेंट- 500 टोटल- 28015 एक्सपेंस- दिल्ली प्रकाश- 5900 दिल्ली (एक बड़ी पार्टी का नाम)- 1700 एमएलए- 440 कैंडिडेट- 430 इलेक्शन बांड- 200 आयकर विभाग के एक आला अधिकारी ने कहा कि जिन लोगो के यहां से ये दस्तावेज बरामद हुए है उनसे आरंभिक पूछताछ की गई है जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक इस जांच के दौरान ऐसे तथ्य सामने आ रहे है जिनसे आधार पर सीबीआई और ईडी भी आने वाले समय में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सकते है. इन छापों को लेकर दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश तक और देश की दो बड़ी राजनीतिक पार्टियों में घमासान मचा हुआ है. आयकर विभाग के एक आला अधिकारी ने कहा कि आवाज निकली है तो दूर तक जायेगी औऱ इस जांच की आंच इलेक्शन के बाद भी सुनाई देती रहेगी. IT रेड में खुलासा, हवाला के जरिए दिल्ली में बड़ी पार्टी के दफ्तर भेजे गए 20 करोड़, अहमद पटेल के अकाउंटेंट पर भी छापा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget