एक्सप्लोरर

Deepotsav 2022: पीएम मोदी की मौजूदगी में दीपोत्सव पर अयोध्या बनाएगा नया कीर्तिमान, 10 प्वॉइंट में समझें ऐसा होगा कार्यक्रम

PM Modi in Ayodhya: PMO ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरयू के तट पर राम की पैड़ी में एक भव्य संगीतमय लेजर शो के साथ एक 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे.

Deepotsav 2022: हर बार की तरह इस बार भी दीपावली (Diwali) के अवसर पर अयोध्या ( Ayodhya) में दीपोत्सव मनाया जाएगा. देश के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या जिले में दीपोत्सव पर होती है. भगवान राम की पावन नगरी में लगभग 18 लाख मिट्टी के दीपक जलाकर एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी पूरी है. रविवार (23 अक्टूबर) को दीपावली समारोह में आतिशबाजी, लेजर शो और रामलीला का मंचन शामिल होगा. इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या में मौजूद रहेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरयू के तट पर राम की पैड़ी में एक भव्य संगीतमय लेजर शो के साथ एक 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे. ये दीपोत्सव का छठा संस्करण भी होगा. चलिए अयोध्या में दीपोत्सव के बारे में 10 प्वॉइंट में जानते हैं पूरी भव्यता कैसी होगी. 

अयोध्या में दीपोत्सव के 10 प्वॉइंट

1. सरयू बैंक के पास राम की पौड़ी में 22,000 से अधिक स्वयंसेवकों की तरफ से 15 लाख मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे. बाकी को महत्वपूर्ण चौराहों और स्पॉट पर लगाया जाएगा.

2. दीपोत्सव के आयोजकों ने बताया कि स्वयंसेवक एक वर्ग में 256 मिट्टी के दीयों की व्यवस्था करेंगे और दो चौकों के बीच की दूरी लगभग दो से तीन फीट की होगी.

3. लेजर शो, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो और आतिशबाजी भी होगी.

4. रामलीला के मंचन में रूस और अन्य देशों के अलावा राज्यों के सांस्कृतिक दल भी शिरकत करेंगे.

5. राम कथा पार्क में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और भगवान हनुमान को पुष्पक विमान से उतरते दिखाया जाएगा.

6. इस अवसर पर सरयू नदी की आरती भी की जाएगी.

7. राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "23 अक्टूबर को रविवार होने के कारण राम लला को लाल-गुलाबी पोशाक पहने हुए देखा जाएगा और भगवान राम और उनके भाइयों के लिए नए कपड़े सिलवाए जा रहे हैं." उन्होंने कहा कि भगवान अलग-अलग दिनों में अलग-अलग रंग के कपड़े पहनते हैं.

8. मोदी दीपावली के दिन राम मंदिर में पूजा करने के लिए अयोध्या जाएंगे. शनिवार को उनके कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, मोदी राम मंदिर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करेंगे और बाद में भगवान का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे.

9. बयान में कहा गया है कि शाम करीब 6.30 बजे, पीएम मोदी सरयू के तट पर एक आरती देखेंगे, जिसके बाद उनके तरफ से भव्य दीपोत्सव समारोह का शुभारंभ किया जाएगा. 

10. दीपोत्सव के दौरान कई राज्यों की पांच एनिमेटेड झांकियां और 11 रामलीला झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जिनमें विभिन्न राज्यों की नृत्य कलाएं प्रदर्शित की जाएंगी.

पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद

बता दें कि अयोध्या दीपोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी के सामने भव्य लेज़र शो का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होगा, जिसे पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. प्रशासन की तरफ से अयोध्या की दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए राम की पैड़ी पर 20 अक्टूबर से नियमित रिहर्सल किया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद रात 9 बजे से 1 बजे तक 25-25 मिनट के 8 लेजर शो सभी श्रद्वालुओं के लिए आयोजित होगा.

सभी लेजर शो की टाइमिंग जानिए

पहला शो रात 9 बजे से 9:25 बजे तक. दूसरा शो रात 9:30 बजे से 9:55 बजे तक. तीसरा शो 10 बजे से 10:25 बजे तक. चौथा शो रात 10:30 बजे से 10:55 बजे. पांचवा शो रात 11 बजे से 11:25 बजे तक. छठा शो रात 11:30 बजे से 11:55 बजे तक. सातवां शो रात 12 बजे से 12:25 बजे तक और आठवां शो 12:30 बजे से रात 1 बजे तक चलाया जाएगा. इसी तरह दीपावली के दिन 24 अक्टूबर 2022 को पहला शो शाम 6:30 बजे से दूसरा शो. 7:30 बजे से तीसरा शो 8:30 बजे से और चौथा शो रात 9:30 बजे से आयोजित होगा.

यह भी पढ़ेंः Dhanteras 2022: दीपावली से पहले बाजार में लौटी रौनक, धनतेरस पर लोगों ने यूपी से तमिलनाडु तक जमकर की खरीदारी

Dhanteras 2022: पीएम मोदी ने धनतेरस पर देशवासियों को दी बधाई, कहा- 'समाज में धन सृजन की भावना पनपती रहे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget