कोरोना वायरस के चलते यूक्रेन में फंसे 144 छात्रों को वापस मध्य प्रदेश के इंदौर लाया गया
इंदौर में कोविड-19 के प्रकोप के कारण यूक्रेन में लम्बे समय से फंसे 144 भारतीय विद्यार्थियों को एयर इंडिया का विशेष विमान मंगलवार सुबह देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर उतरा गया.

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में कोविड-19 के प्रकोप के कारण यूक्रेन में लम्बे समय से फंसे 144 भारतीय विद्यार्थियों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान मंगलवार सुबह यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर उतरा.
स्थानीय विमानतल की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि एयर इंडिया का विशेष विमान यूक्रेन के बोरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़कर दिल्ली होते हुए सुबह पांच बजकर 16 मिनट पर इंदौर पहुंचा है. उन्होंने बताया कि यूक्रेन में फंसे 144 भारतीय विद्यार्थियों की इस उड़ान के जरिये स्वदेश वापसी हुई है.
मध्य प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों के विद्यार्थी है शामिल
स्थानीय हवाई अड्डे में इन यात्रियों की जांच की गई और उनके सामान को संक्रमणमुक्त किया गया. इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के इस समूह में ज्यादातर विद्यार्थी मध्यप्रदेश के हैं. इनमें छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछेक विद्यार्थी भी शामिल हैं.
अधिकारी ने बताया कि स्वदेश लौटे यात्रियों में इंदौर के 29 विद्यार्थी हैं, जिन्हें शहर के एक क्वारंटीन केंद्र में सात दिन के लिये भेजा गया है. अन्य स्थानों के यात्रियों को उनके घरों के लिये रवाना किया गया है.
देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 5 लाख 50 हजार के हुआ पार
आपको बता दें, देश भर में कोरोना का कहर बरपाया हुआ है. कोरोना संक्रमणों के मामले दिन-प्रतिदिन तेज़ी से बढ़ते जा रहे है. देश में संक्रमणों की संख्या 566840 हो गई है. वहीं इस महामारी की चपेट में आने से मरने वालों का आंकड़ा 16893 हो गया है.
यह भी पढ़ें.
बैन किए जाने के बाद TikTok की सफाई, 'भारतीय यूसर्स का डेटा चीनी सरकार से शेयर नहीं किया'
जानिए- चीन के ये मशहूर ऐप नहीं हुए हैं बैन, नए फोन में आने वाले ऐप्स को लेकर भी सवाल कायम
Source: IOCL


























