एक्सप्लोरर

खुशखबरीः अब फ्लाइट में यात्रियों को मिल सकेगी कॉलिंग और वाई-फाई की सुविधा

भारतीय उड़ानों के लिहाज से दिलचस्प समय आने वाला है क्योंकि दूरसंचार आयोग ने भारतीय वायुक्षेत्र में डेटा और वॉयस सेवाओं को मंजूरी दे दी है.

नई दिल्लीः विमान यात्रियों के लिए आज अच्छी खबर आई है. जल्द ही हवाई यात्रियों को उड़ानों में कॉलिंग और वाईफाई सेवा मिल सकती है. टेलीकॉम कमीशन ने इस संबंध में आज एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने दूरसंचार आयोग के फैसले की घोषणा करते हुए कहा , ‘भारतीय उड़ानों के लिहाज से दिलचस्प समय आने वाला है क्योंकि दूरसंचार आयोग ने भारतीय वायुक्षेत्र में डेटा और वॉयस सेवाओं को मंजूरी दे दी है.’

दूरसंचार आयोग ने देश में घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय हवाई उड़ानों में मोबाइल फोन काल व इंटरनेट सेवाओं की अनुमति के प्रस्ताव को आज कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी. दूरसंचार आयोग, दूरसंचार विभाग का फैसले करने वाला शीर्ष निकाय है. उसके इस कदम से हवाई यात्रियों द्वारा उड़ान के दौरान मोबाइल फोन से कॉल करने या इंटरनेट का इस्तेमाल करने का रास्ता खुल जाएगा.

मंत्री ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि प्रस्ताव पर ‘जल्द से जल्द कार्यान्वयन हो’ क्योंकि सरकार विमान यात्रियों के लिए सेवाएं सुधारने और उनकी यात्रा को खुशनुमा और बाधामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. सूत्रों के मुताबिक, इन सर्विसेज के लिए चार्ज तय करना संबंधित एयरलाइनों पर निर्भर करेगा. गृह मंत्रालय पहले ही प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है.

दूरसंचार विभाग ने पिछले साल भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) से उड़ानों में डेटा और वॉयस सेवाएं मुहैया कराने के लिए लाइसेंस की शर्तें और तौर तरीके को लेकर सिफारिशें देने को कहा था.

वहीं दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन ने संवाददाताओं को बताया कि दूरसंचार संबंधी शिकायतों से निपटने के लिए दूरसंचार लोकपाल का पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है. प्रस्तावित लोकपाल दूरसंचार नियामक ट्राई के अधीन आएगा और इसके लिए ट्राई कानून में संशोधन करना होगा. उल्लेखनीय है कि दूरसंचार क्षेत्र में प्रत्येक तिमाही कम से कम एक करोड़ शिकायतें प्राप्त होतीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Lehra Do Tiranga March: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget