एक्सप्लोरर

In-Depth: महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होंगे चुनाव, जानें सूबे की राजनीति से जुड़ी हर बात

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. इस बार भी सूबे की सियासत में कांग्रेस और NCP के लिए मुश्किलें कम नहीं हैं. आईए जानते हैं राज्य की राजनीति से जुड़ी हर एक बात....

मुंबई: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. वहीं राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 तारीख को आएंगे. महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं. यहां बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार है. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है. चुनाव तारीखों का एलान करने के साथ चुनाव आयोग ने कहा है कि कोई भी उम्मदीवार 28 लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर सकता है.

क्या रहे थे साल 2014 के नतीजे

साल 2014 में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं उसकी सहयोगी शिवसेना ने दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी. यहां बता दें कि शिवसेना और बीजेपी ने चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन नतीजों के बाद गठबंधन में आ गए थे.

साल 2014 में कांग्रेस, राज्य में 41 सीटों के साथ तीसरी बड़ी पार्टी रही थी. 2014 में दोनों ही गठबंधन टूट गए थे. एक तरफ बीजेपी और शिवसेना तो दूसरी तरफ कांग्रेस और एनसीपी ने भी अलग अलग चुनाव लड़ा था. बीजेपी पहली बार अपने दम पर महाराष्ट्र में 100 से अधिक सीटें जीती थी.

कांग्रेस और NCP के लिए इस बार भी मुश्किलें कम नहीं

महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए यह चुनाव किसी अग्नि परिक्षा से कम नहीं होगा. पार्टी के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है. वहीं एनसीपी की ताकत भी सिर्फ शरद पवार का परिवार ही है. पार्टी के बाकी सभी बड़े नेता बीजेपी और शिवसेना में शामिल हो गए हैं. वहीं इस चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बड़ा फैक्टर बनती हुई नहीं दिखाई दे रही है.

प्रकाश अम्बेडकर की पार्टी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाना चाहती है

प्रकाश अम्बेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाडी पार्टी कुछ नुकसान जरूर कर सकती है. प्रकाश अम्बेडकर की पार्टी को लोकसभा चुनाव में करीब 10 फीसदी वोट मिले थे. वहीं कई जगहों पर इस पार्टी ने कांग्रेस और NCP को बड़ा नुकसान पहुंचाया था. ‘वंचित बहुजन आघाड़ी’ (वीबीए) विधानसभा मुकाबले को त्रिकोणीय बनाना चाहती है. लोकसभा चुनाव में वीबीए ने असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के साथ चुनाव लड़ा था. लोकसभा चुनाव में वंचित बहुजन आघाड़ी और एमआईएम गठबंधन उम्मीदवार इम्तियाज जलील ने औरंगाबाद की सीट जीतकर यह बता दिया कि पार्टी राज्य में अपना वोट बैंक बना रही है.

पिछले विधानसभा चुनाव में वीबीए और एमआईएम ने कांग्रेस और एनसीपी से हाथ नहीं मिलाया था, जिसका भारी नुकसान कांग्रेस और एनसीपी को हुआ. इस चुनाव में भी वीबीए कांग्रेस और एनसीपी से कन्नी काटते दिख रही है. प्रकाश अम्बेडकर का कहना है कि वीबीए के राज्य कार्यकारी मंडल की कांग्रेस के साथ गठबंधन के प्रस्ताव पर चर्चा हुई.  कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व चर्चा के नाम पर सिर्फ वीबीए का फायदा उठाने की कोशिश करता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें

हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव 2019 ओपिनियन पोल, जानिए- कब, कैसे और कहां देखें 

In-Depth: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, जानें सूबे की राजनीति से जुड़ी हर बात

हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget