एक्सप्लोरर

दिल्ली में बरपा कोरोना का कहर, 7 दिन में 715 मौत, 43 हजार से ज्यादा केस, राजधानी में अब ICU बेड्स की भारी किल्लत, सभी फुल

राजधानी दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में आए कोरोना संक्रमण के मामलों पर गौर करें तो यहां पर 12 नवबंर यानी पिछले गुरूवार से 18 नवंबर तक 43 हजार 109 नए मामले आ चुके हैं, जबकि इसी दौरान 715 लोगों की मौत हो गई.

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ाकर रख दी है. यहां पर बुधवार को कोरोना के 7,486 नए मामले सामने आए. इसके बाद राजधानी में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख के पार कर गई है. जबकि, इस महामारी से बुधवार को रिकॉर्ड 131 लोगों की मौत हो गई. यहां दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है.

राजधानी दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के चलते यहां के अधिकतर अस्पतालों के आईसीयू बेड फुल हो चुके हैं. यहां पर कोरोना से स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 663 नए आईसीयू के बेड दिल्ली के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में जोड़ने जा रहे हैं. कोरोना की इस भयावहता के बाद केन्द्र से लेकर दिल्ली सरकार तक कई कदम उठा रही है.

एक हफ्ते में आए 43,109 नए केस 715 की मौत

दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में आए कोरोना के मामलों पर गौर करें तो यहां पर 12 नवबंर यानी पिछले गुरूवार से 18 नवंबर तक 43 हजार 109 नए मामले आ चुके हैं जबकि इसी दौरान 715 लोगों की मौत हो गई. आइये तारीख वार देखते हैं इस हफ्ते कब कितने केस आए-

18 (बुधवार) 7,486- 131

17(मंगलवार) 6396- 99

16(सोमवार) 3797-99

15(रविवार) 3235-95

14(शनिवार) 7340-96

13(शुक्रवार) 7802-91

12 (गुरुवार) 7053-104

जाहिर है कोरोना के ये आंकड़ें इस वक्त राजधानीवासियों को डरा रहे हैं. इससे पहले 11 नवंबर को रिकॉर्ड 8 हजार 593 नए मामले सामने आए. हालांकि, कोरोना में इस तरह का इजाफा पहले से ही माना जा रहा था, उसकी वजह है त्याहारी मौसम और प्रदूषण. ऐसे में जिस तरह से कोरोना के नए केस आ रहे हैं और राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में आईसीयू बेड फुल होने के चलते दिल्ली सरकार को इसे बढ़ने के लिए तत्काल कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा है.

मुख्यमंत्री अरविंद ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में अगले कुछ दिनों में 663 नए आईसीयू बेड जोड़े जाएंगे. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ पूर्वी दिल्ली में जीटीबी अस्पताल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने जीटीबी अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बैठक की और वे अगले दो दिनों में 238 आईसीयू बेड जोड़ने पर राजी हो गए. इसके अलावा अगले कुछ दिनों में दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 663 आईसीयू बेड जोड़े जाएंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
ED Raid: MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
Brij Bhushan Sharan Singh: 'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह
'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget