एक्सप्लोरर

अब 1 मई से केंद्र और राज्य का कोई भी मंत्री, अधिकारी लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा

नई दिल्ली: वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. गाड़ियों पर लाल बत्ती के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है. इसके तहत गाड़ियों में लाल बत्ती के इस्तेमाल पर एक मई से रोक होगी. कोई भी व्यक्ति या गाड़ी लाल बत्ती नही लगाएंगे. इसके लिए मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव होगा.

सरकार के नए फैसले के मुताबिक ना केंद्र में, ना राज्य में कोई भी लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं कर पायेगा. जो प्रावधान ये अधिकार देता है वही कानून की किताब से हटा दिया गया है. हालांकि, इमरजेंसी सर्विस वाली गाड़ियों को नीली बत्ती के इस्तेमाल का अधिकार मिलेगा.

केंद्र और राज्य सरकार के पास किसी को कोई छूट देने का अधिकार नहीं होगा.

देश में कोई भी लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी और साफ किया कि एक मई से देश में कोई भी लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट से इसका प्रावधान ही पूरी तरह से हटा लिया गया है. जेटली ने कहा कि इसका कोई अपवाद नहीं है.

इसे फैसले के बाद नितिन गडकरी ने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटी है. उन्होंने कहा कि सिर्फ इमरजेंसी सर्विसेस के लिए ही लाल बत्ती का विकल्प दिया गया है. 

VVPAT मशीनें लगेंगे

इसके साथ ही मोदी सरकार ने 16 लाख VVPAT मशीनों के लिए बजट पास किया.  2019 के लोकसभा चुनाव में सभी मशीनों से निकलेगी वोट स्लिप. मोदी सरकार ने VVPAT के लिए  3173 करोड़ की रकम पास की है.

यह भी पढ़ें : यहां जानें- कौन-कौन लोग हैं जो करते हैं 'लाल बत्ती' का इस्तेमाल

राज्यों पर इस फैसले का क्या असर होगा, इस बारे में अभी चर्चा जारी

पहले राज्यों को लेकर स्थित साफ नहीं थी लेकिन सरकार ने इसे साफ कर दिया है और कहा है कि लाल बत्ती किसी के लिए नहीं होगी. अभी तक मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई लोगों को लाल बत्ती लगाने का अधिकार था. लेकिन, कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब किसी को भी लाल बत्ती लगाकर चलने की इजाजत नहीं होगी.

यह भी पढ़ें : MCD Polls: घोषणापत्र जारी कर केजरीवाल बोले- 'एक साल में दिल्ली को चमका देंगे'

कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब परिवहन विभाग में बैठक हो रही है

कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब परिवहन विभाग में बैठक हो रही है. इस मामले से संबंधित अधिकारियों ने इस पर चर्चा शुरू कर दी है. वीआईपी कल्चर खत्म करने को लेकर प्रधानमंत्री खुद गंभीर थे. सूत्रों का कहना है कि किसी को भी लाल बत्ती लगाने का अधिकारी नहीं होगा.

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget