एक्सप्लोरर

लोगों की जिंदगी बचाने के लिए सख्ती से लागू करें महामारी रेड अलर्ट कर्फ्यू: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि जीवन रक्षा के लिए कोरोना प्रोटोकॉल की सख्ती से पालन कराना बहुत जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोमवार से शुरू हो रहे 'महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे़' की गाइडलाइन की पूरी कड़ाई से पालन करवाएं और इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं हो.

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि जीवन रक्षा के लिए कोरोना प्रोटोकॉल की सख्ती से पालन कराना बहुत जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोमवार से शुरू हो रहे 'महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे़' की गाइडलाइन की पूरी कड़ाई से पालन करवाएं और इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं हो. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य में कोरोना संक्रमितों की बढती संख्या को देखते हुए मेडिकल ऑक्सीजन का आवंटन बढ़ाए जाने के लिए केंद्र सरकार से लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के माध्यम से आयात किए जा रहे ऑक्सीजन परिवहन के टैंकरों में से राजस्थान को जरूरत के मुताबिक टैंकर उपलब्ध कराने के लिए भी पुरजोर पैरवी करने के निर्देश दिए है.

गहलोत रविवार रात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ऑक्सीजन आपूर्ति, दवाओं की उपलब्धता,कोरोना संक्रमण और सोमवार से शुरू हो रहे 'महामारी रेड अलर्ट-जन अनुशासन पखवाड़े' को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बढ़ते संक्रमण के कारण राज्य में ऑक्सीजन की खपत तेजी से बढ़ रही है. चूंकि केंद्र सरकार राष्ट्रीय योजना के तहत ऑक्सीजन का आवंटन कर रही है, ऐसे में राजस्थान की आवश्यकता को देखते हुए आवंटन की मात्रा बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है. मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन सांद्रक की जल्द से जल्द खरीद करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात 

उन्होंने कहा कि विदेशों से इनका आयात करने के लिए गठित अधिकारियों की समिति प्रक्रिया को तेज करे, ताकि कोरोना रोगियों के उपचार में मदद मिले. गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार अपने तमाम प्रयासों से कोविड रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए जुटी है, लेकिन संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए जनता की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है. उन्होंने कहा कि अगर हम अपने व्यवहार को अनुशासित कर लेंगे और जन अनुशासन पखवाडे़ के नियमों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित कर लेंगे तो इस चुनौती से लड़ने में काफी हद तक कामयाब हो सकेंगे. चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि राज्य में प्रतिदिन नमूनों की कोविड-19 जांच क्षमता अब बढ़ाकर एक लाख 44 हजार कर दी गई है.

ये भी पढ़ें :-

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे की शुरुआत, असम के पार्टी अध्यक्ष ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

West Bengal Election Results 2021: बंगाल के चुनाव परिणाम पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget