एक्सप्लोरर

Cyclone Alert: चक्रवाती तूफान को लेकर मौसम विभाग अलर्ट, ओडिशा या आंध प्रदेश में नहीं देगा दस्तक

Cyclone Alert: आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान को लेकर जानकारी दी है. उनका कहना है कि चक्रवाती तूफान ओडिशा या आंध्र प्रदेश में दस्तक नहीं देगा लेकिन तट के समानांतर आगे बढ़ेगा.

Cyclone Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को घोषणा की कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ओडिशा या आंध्र प्रदेश में दस्तक नहीं देगा लेकिन तट के समानांतर आगे बढ़ेगा. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि तूफान उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ेगा और उत्तर आंध्र-ओडिशा तट के पास से उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा.

महापात्र ने कहा, "यह अब उत्तर-पश्चिम दिशा में तट की ओर बढ़ रहा है. यह 10 मई की शाम तक उस दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा, और उसके बाद समुद्र में उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर तट के समानांतर आगे बढ़ेगा." उन्होंने कहा कि ओडिशा तट के पास समुद्र की स्थिति नौ मई और 10 मई को खराब रहेगी और समुद्र में हवा की गति 10 मई को बढ़कर 80-90 किमी प्रति घंटे हो जाएगी.

महापात्र ने कहा, "ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में, हवा की गति लगभग 40-50 किमी प्रति घंटे होगी, जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक हो जाएगी. हवा की अधिकतम गति 50-60 किमी प्रति घंटे रहेगी. हवा की यह स्थिति 11 मई तक बनी रहेगी और उसके बाद कम हो जाएगी." उन्होंने कहा कि इसके प्रभाव से ओडिशा के तटीय जिलों-गंजम, गजपति, खुर्दा, जगतसिंहपुर और पुरी में 10 मई की शाम के बाद हल्की से मध्यम बारिश होगी.

आईएमडी के विशेष बुलेटिन के अनुसार, 10 मई की शाम को तटीय ओडिशा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. गजपति, गंजम और पुरी में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) होने की संभावना है. अगले दिन गंजम, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर और कटक में एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. मछुआरों को नौ, 10 और 11 मई को गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ेंः
Loudspeaker Row: राम लला के दर्शन को पहुंचे NCP चीफ शरद पवार के भतीजे रोहित पवार, राज ठाकरे के अयोध्या दौरे पर कही बड़ी बात

Jharkhand Illegal Mining Case: खनन सचिव के पद से हो सकती है IAS पूजा सिंघल की छुट्टी, CA को पूछताछ के लिए ले गई ED

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
Agra Cantt Station: आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर से मारपीट मामले में 4 RPF कर्मी निलंबित, 3 सदस्यीय जांच समिति गठित
आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर से मारपीट मामले में 4 RPF कर्मी निलंबित, 3 सदस्यीय जांच समिति गठित
मनमाने हवाई किराए लगाम का मामला: सरकार ने नए नियम तैयार करने की दी जानकारी, SC बोला- '2 सप्ताह में दें ब्यौरा'
मनमाने हवाई किराए लगाम का मामला: सरकार ने नए नियम तैयार करने की दी जानकारी, SC बोला- '2 सप्ताह में दें ब्यौरा'
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget