एक्सप्लोरर

नोएडा: अवैध टेलीफोन एक्सचेंज के ज़रिए सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाला गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने इंटरनेशनल कॉल से करोड़ों का चूना लगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी शख्स का नाम सुमित कुमार बिसडाह है.

नोएडा: टेलीफोन एक्सचेंज के ज़रिए इंटरनेशनल कॉल से करोड़ों का चूना लगाने के आरोपी को नोएडा के थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नोएडा पुलिस ने यह कार्रवाई दूरसंचार विभाग दिल्ली के सहायक निदेशक कमल देव त्रिपाठी, जियाउर्रहमान और सहायक मंडल अभियंता अंकित शुक्ला से मिली इनपुट के आधार पर की. पुलिस ने बताया कि इसमें कई विदेशी लोग भी शामिल हैं. आरोपी के कब्जे से अवैध टेलिफोन एक्सचेंज में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है.

दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने दी थी जानकारी- एडिशनल डीसीपी

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के ए-44 सेक्टर-02 और ई-14बी सेक्टर-08 में सुमित कुमार बिसडाह नामक व्यक्ति इंडियन टेलिफोन नंबर पर इंटरनेशनल वॉइस कॉल को ट्रांसफर कर अवैध तरीके से टेलिकॉम एक्सचेंज चला रहा है. इस अवैध टेलीकॉम सेटअप से राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा होने के साथ भारत सरकार को भी करोड़ों का चूना लगा रहा है.

एडीसीपी ने आगे बताया कि इस सूचना पर दूरसंचार विभाग और थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने ए-44 सेक्टर 02 और ई-14बी सेक्टर-08 में छापा मारा. वहां सुमित कुमार बिसडाह की तरफ से प्रयोग में लाए जा रहे टेलीकॉम सेटअप और दस्तावेजों के साथ ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों से मिली जानकारी और सबूत के आधार पर अभियुक्त यूपी के बांदा जिले के रहने वाले सुमित कुमार बिसडाह को गिरफ्तार किया. वह दिल्ली के लक्ष्मीनगर में किराये के मकान में रह रहा था. पुलिस ने मौके से 2 लैपटॉप, 02 एसआईपी सर्वर, 02 अन्य सर्वर, 04 सीपीयू, 04 राउटर, 06 स्विच, 01 एसआईपी ट्रंक डिवाइस, 12 वीओआईपी डायलर, 01 लैंडलाइन फोन, 02 जी-पॉन ओएनटी, 02 स्पेक्ट्रा नेट डिवाइस बरामद किए हैं. पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि सुमित यह अवैध धंधा कितने दिनों से कर रहा था और इससे सरकार को कितने राजस्व का नुकसान हुआ है. पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा के बाबत भी इस मामले की जांच कर रही है.

एडीसीपी ने बताया कि इस फर्जी टेलिकॉम सेटअप चलाने में आधा दर्जन से अधिक विदेशी लोगों के नाम भी सामने आये है. इस कंपनी में उनका सहयोग हो सकता है. उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है. यह टेलिकॉम सेंटर इस साल जनवरी में किराये की बिल्डिंग में शुरू हुआ था. फर्जी टेलिकॉम सेटअप से देश की सुरक्षा को भी खतरा बना रहता है. वहीं टेलिकॉम कंपनी को इंटरनेशनल कॉल से होने वाली कमाई भी खत्म हो रही थी. इसके साथ ही इससे टेलिकॉम कंपनियों को भी भारी नुकसान हो रहा था.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र के नेता की मांग- 'भगवान राम की मूर्ति की मूछें होनी चाहिये'

रूस की नई स्टडी का दावा- उबलते पानी से खत्म हो सकता है कोरोना वायरस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद के LB स्टेडियम में दावत-ए-इफ्तार, CM रेवंत रेड्डी और असदुद्दीन ओवैसी एक साथ हुए शामिल
हैदराबाद के LB स्टेडियम में दावत-ए-इफ्तार, CM रेवंत रेड्डी और असदुद्दीन ओवैसी एक साथ हुए शामिल
Telangana: ‘ये सरकार आपकी, मैं आपका भाई...’, इफ्तार में CM रेवंत रेड्डी का भावुक संबोधन, जानें क्या-क्या कहा
‘ये सरकार आपकी, मैं आपका भाई...’, इफ्तार में CM रेवंत रेड्डी का भावुक संबोधन, जानें क्या-क्या कहा
बंगाल में ममता लगाएंगी जीत का चौका या पहली बार खिलेगा कमल? जानें ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को दी कितनी सीटें
बंगाल में ममता का चौका या पहली बार खिलेगा कमल? जानें ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को दी कितनी सीटें
'निजी स्वार्थ के लिए...' विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बरसे PM मोदी, बताया 'राजनीतिक कुकृत्य' लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बरसे PM मोदी, बताया 'राजनीतिक कुकृत्य', स्पीकर को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP News: 'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Video: गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
Embed widget