एक्सप्लोरर

अवैध बांग्लादेशी के अप्रवासी होने के आरोप में बीजेपी नेता गिरफ्तार, कांग्रेस ने साधा CAA को लेकर निशाना

मुंबई में एक शख्स को कथिततौर पर बांग्लादेशी नागरिक नागरिक बताते हुए जाली दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किया गया शख्स रुबेल शेख बीजेपी के उत्तर मुंबई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रमुख पद पर तैनात है. जिसे लेकर अब कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है.

नई दिल्लीः बीते साल देश के ज्यादातर हिस्सों में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे. वहीं केंद्र सरकार ने इस कानून का समर्थन करते हुए कहा था कि इस कानून से बांग्लादेशी अप्रवासी लोगों को की पहचान हो सकेगी, और उन्हें देश से बाहर किया जा सकेगा. हाल ही में मुंबई से एक कथित बांग्लादेशी शख्स को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए रुबेल शेख बीजेपी के नेता बताए जा रहे हैं. जिसे लेकर अब कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है.

बांग्लादेशी बीजेपी नेता गिरफ्तार

दरअसल मुंबई में एक शख्स रुबेल शेख को कथिततौर पर बांग्लादेशी नागरिक बताते हुए गिरफ्तार किया गया है. उसे जाली दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने का आरोपी पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किया गया शख्स बीजेपी के उत्तर मुंबई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रमुख पद पर तैनात है. जिसे लेकर अब विपक्ष काफी हमलावर हो गई है.

कांग्रेस ने साधा निशाना

इस मामले में कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने ट्वीट कर बीजेपी की कार्यशैली पर ही सवाल उठा दिया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए सवाल किया है कि 'क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) में बीजेपी सदस्यों के लिए विशेष प्रावधान किए हैं?'

इसके साथ ही सावंत ने कहा कि 'उत्तर मुंबई बीजेपी प्रमुख अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ही बांग्लादेशी हो गया है. हम बीजेपी से पूछना चाहते हैं कि क्या यह संघ जिहाद है? क्या बीजेपी के लिए सीएए के तहत विशेष प्रावधान हैं? देश के लिए एक कानून, बीजेपी के लिए एक अलग कानून बनाए गए हैं?'

जाली दस्तावेज रखने का दोषी

बता दें कि शनिवार को बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी के साथ पार्टी के उत्तर मुंबई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रमुख के रूप में पहचान रखने वाले शख्स रुबेल शेख की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई. जिसे पुलिस ने जाली दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने का आरोपी पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया.

इसे लेकर कांग्रेस के हमलावर होते ही गोपाल शेट्टी ने कहा है कि 'रुबेल शेख को हमारे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में शामिल किया गया था, और उन्होंने मेरे साथ क्लिक की गई एक फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था. बहुत सारे लोग ऐसा करते हैं, लेकिन मेरा मानना ​​है कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है, तो उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.'

इसे भी पढ़ेंः आजमगढ़ में शादी के कार्यक्रम में मिले असदुद्दीन ओवैसी और शिवपाल यादव, सियासी पारा चढ़ा

एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उतरते समय बिजली के खंभे से टकराया, यात्री सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget