एक्सप्लोरर

सावधान: IISC स्टडी का दावा- भारत में पहले के मुकाबले तेजी से रूप बदल रहा है कोरोना वायरस

भारत में पहले के मुकाबले तेजी से कोरोना वायरस रूप बदल रहा है . जी हां ये दावा किया गया है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) के वैज्ञानिकों की स्टडी में जिन्होंने बेंगलुरू के 3 सैंपल में जांच के दौरान 27 अलग म्यूटेशन पाए हैं. ये स्टडी प्रोफेसर उत्पल तातू के नेतृत्व में की गई है.

देश में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है.  दूसरी तरफ कोरोना वायरस के मामलों में भी एक बार फिर इजाफा हो रहा है. वहीं SARS-Cov2 के नये स्ट्रेन मिलने से अधिकारियों की टेंशन बढ़ी हुई है. इन सबसे बीच एक और चिंताजनक खबर आ रही है कि पहले के मुकाबले कोरना वायरस तेजी से अपना रूप बदल रहा है. दरअसल बेंगलुरू में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के वैज्ञानिकों ने कुछ सैंपल की स्टडी में पाया कि कोरोना वायरस पहले की तुलना में ज्यादा तेजी से अपना रूप बदल रहा है.

3 सैंपल में 27 म्यूटेशन पाए गए

गौरतलब है कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) के वैज्ञानिकों की इस स्टडी के दौरान 3 सैंपल में 27 अलग म्यूटेशन पाए गए हैं. एक सैंपल में करीब 11 म्यूटेशन मिले हैं जो कि नेशनल और इंटरनेशल लेवल पर अब तक सबसे ज्यादा है. आईआईएससी की एक टीम ने प्रोफेसर उत्पल तातू के निर्देशन और नेतृत्व में इस सैंपल की स्टडी की थी, जिसके बाद पाया गया कि तीनों सैंपल में कुल मिलाकर 27 अलग म्यूटेशन हैं. जर्नल ऑफ़ प्रोटीन रिसर्च में प्रकाशित उनके हालिया स्टडी ने SARS-CoV-2 के आइसोलेट्स में कई उत्परिवर्तन और अद्वितीय प्रोटीनों की पहचान की है और यह भी दिखाया है कि होस्ट (मानव) अपने स्वयं के कई प्रोटीनों का उत्पादन करते हैं क्योंकि उनके शरीर में वायरल अटैक के रिस्पॉन्स में प्रतिरक्षात्मक रक्षा शुरू हो जाती है.

आईआईएससी ने क्या कहा बयान में

आईआईएससी ने एक बयान में कहा, "यह समझने के लिए कि वायरस कैसे म्यूटेटिंग कर रहा है और इसका प्रोटीन जीव विज्ञान है, टीम ने व्यापक 'प्रोटियो-जीनोमिक' जांच की और SARS-CoV-2 के विश्लेषण की एक श्रृंखला को अलग-थलग किया." प्रोटीन-जीनोमिक्स पेप्टाइड्स (अमीनो एसिड की स्ट्रिंग) की खोज और पहचान में सहायता करने के लिए प्रोटिओमिक्स (प्रोटीन के बड़े पैमाने पर अध्ययन), जीनोमिक्स और ट्रांसक्रिपटॉमिक्स (आरएनए का अध्ययन) के संयोजन का उपयोग करता है. फ़ाइलोजेनेटिक विश्लेषण में पाया गया कि बेंगलुरु के आइसोलेट्स बांग्लादेश से सबसे अधिक निकटता से संबंधित हैं इससे यह भी पता चला कि भारत में आइसोलेट्स में मल्टीपल ओरिजिन हैं.

ये भी पढ़ें

भारत में तेज हुआ कोरोना टीकाकरण, एक दिन में रिकॉर्ड 10 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

Assam Elections: असम में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी, जानिए AGP-UPPL को कितनी सीटें दी गईं

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैश्विक शांति के लिए एक मंच पर आए दलाई लामा और मैत्रेय दादाश्रीजी, ISCTH की युद्ध रोकने की अपील
वैश्विक शांति के लिए एक मंच पर आए दलाई लामा और मैत्रेय दादाश्रीजी, ISCTH की युद्ध रोकने की अपील
Instagram पर अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, Meta को जारी होगा नोटिस
Instagram पर अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, Meta को जारी होगा नोटिस
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सोनम रघुवंशी फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
सोनम फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा

वीडियोज

Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget