एक्सप्लोरर

आधार खो जाए तो आपको घबराने की जरूरत नहीं, करें ये काम

आपको सिर्फ नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर अपनी बायोमेट्रिक जानकारी और अपना नाम, पता दे कर आवेदन करना होगा.

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने कई सुविधाओं के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है. इसलिए आधार का 12 डिजिट का अंक हमारे लिए बेहद जरूरी हो गया है. ऐसे में अगर आपका आधार कभी खो गया तो ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे?

हाल ही में युआईडीएआई ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि आधार खो जाने की स्थिती में चिंता करने की कोई बात नहीं है. वीडियो एक ऑडियो विजुअल की शक्ल में है जिसमें बताया गया है कि आधार खो जाने की स्थिति में नया आधार बनवाने की जरुरत नहीं है.

आप 1947 पर डायल कर के अपने नजदीकी आधार केन्द्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके बाद आपको सिर्फ नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर अपनी बायोमेट्रिक जानकारी और अपना नाम, पता दे कर आवेदन करना होगा. इसके बाद आपको पुराना वाला आधार मिल जाएगा.

आपके आधार को किस-किस कंपनी ने कब-कब इस्तेमाल किया, जानें- कैसे देख सकते हैं आधार यूज़्ड हिस्ट्री

सिम कार्ड खरीदने से लेकर गैस का कनेक्शन लेने तक और खाता खुलवाने से लेकर पैन कार्ड बनवाने तक में हमें आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. हमारे आधार में बॉयोमेट्रिक डिटेल जैसे रेटिना स्कैन, फिंगरप्रिंट के साथ पहचान से जुड़ी सभी सामान्य जानकारियां होती हैं. इसलिए आधार अब प्रमाणिक पहचान के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

अब किसी आवेदन में पहचान पत्र के लिए लंबा फॉर्म भरने के बजाय आधार नंबर देने से काम बन जाता है. अपने ऑनलाइन लेनदेन को भी आधार के जरिए प्रमाणिक किया जा सकता है. आप ऑनलाइन जा कर अपने आधार का बॉयमेट्रिक डाटा लॉक कर सकते है ताकि बिना आपकी इजाजत के कोई और इसका इस्तेमाल न कर सके.

आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(युआईडीएआई) की वेबसाइट पर जा कर यह पता कर सकते हैं कि कब आपका आधार किससे लिंक किया गया था यानि कि आप पता कर सकते हैं कि कब आपका आधार पहचान प्रमाणीकरण के लिए इस्तेमाल किया गया था. बल्कि यूं समझें कि अब आप ये जान सकते हैं कि आपके आधार की यूज़ हिस्ट्री क्या है. यानि कब-कब आपका आधार किसी कंपनी या सेवा के लिए लिंक किया गया है. इसकी पूरी डिटेल मिल जाएगी.

आधार प्रमाणीकरण को चेक करने के लिए इस प्रक्रिया को फॉलो करें

1- आधार की वेबसाइट पर जा कर “आधार सत्यापित करें” की पेज पर जाएं

2- वहां जा कर पहले अपना आधार नंबर डालें और फिर बॉक्स में कैप्चा भरें.

3- उसके बाद जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें. आपके फोन पर वन टाइम पासवर्ड आ जाएगा.

4- पहले तारीख सिलेक्ट करें कि कहां से कहां तक की जानकारी आपको चाहिए, उसके बाद अपना ओटीपी नंबर डालकर सबमिट पर क्लिक करें.

5- अब आपके सामने आपके आधार की सारी डिटेल आ जाएगी कि आपके आधार को कब और किस काम के लिए स्तेमाल किया गया है.

अगर आपका आधार कभी खो गया तो ऐसी स्थिती में आप क्या करेंगे?

aadhar

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget