एक्सप्लोरर

कर्नाटक: विधायकों का इस्तीफा स्वीकार ना भी हो तब भी गिर सकती है कुमारस्वामी की सरकार!

मंगलवार को जब कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई तो नौ विधायक गैर-मौजूद रहे. सात ने तो पहले से ही ना आने की वजह बताई थी लेकिन बाकी के दो विधायकों के इस्तीफे की खबर भी ज़ोर पकड़ने की लगी है.

बेंगलुरू: कर्नाटक में कुमारस्वामी के तख्तापलट के लिए जो हो रहा है वो किसी नाटक से कम नहीं है. रोज सुबह लगता है कि आज तो सरकार गई लेकिन शाम तक हालात ऐसे हो जाते हैं कुमारस्वामी की सत्ता बच रही है. संकट ये है कि कांग्रेस और जेडीएस के 13 विधायकों ने इस्तीफा दिया है. इस्तीफा दिया है, ऐसी खबर है क्योंकि स्पीकर के पास सिर्फ 5 इस्तीफे ही पहुंचे हैं. इतने इस्तीफे से सरकार गिर जानी चाहिए लेकिन कुमारस्वामी की सत्ता बची हुई है. स्पीकर के फैसले के बाद से कुमारस्वामी को भले ही थोड़ी राहत मिली लेकिन सरकार जाने का खतरा अभी भी टला नहीं है. 12 जुलाई से कर्नाटक विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है. बता दें कि बीजेपी अगर सदन में नो कॉन्फिडेंस मोशन यानी अविस्वास प्रस्ताव लेकर आती है तो कुमार स्वामी को बहुमत साबिक करना पड़ेगा. इस दौरान अगर बागी विधायक सदन में मौजूद ना रहें तो कुमारस्वामी की सरकार गिर जाएगी. उनका इस्तीफा मंजूर हुआ हो या ना हुआ हो. दरअसल बहुमत सदन में मौजूद विधायकों की संख्या के आधार पर तय होगा जिसमें फिलहाल बीजेपी आगे है. इधर खबर है कि कर्नाटक का नाटक मुंबई पहुंच गया है. कांग्रेस के क्राइसिस मैनेजर डीके शिवकुमार की क्राइसिस में फंस गए हैं. बागियों को मनाने शिवकुमार मुंबई पहुंचे लेकिन होटल रेनिसा ने उनको अंदर जाने ही नहीं दिया. शिवकुमार ने होटल की बुकिंग कराई थी वो बुकिंग भी होटल ने कैंसल कर दी ताकि शिवकुमार होटल में घुस न पाए. होटल के बाद गो बैक के नारे वो अलग. शिवकुमार इतने अहम हैं क्योंकि कर्नाटक में हर बार वो ऐसे संकट से पार्टी को निकालते रहे हैं. लेकिन इस बार न जाने क्या होगा. वही बागी विधायकों ने अब स्पीकर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. विधायकों ने कहा है कि स्पीकर अपना संवैधानिक दायित्व नहीं निभा रहे. इस्तीफों पर फैसला नहीं ले रहे. कोर्ट अब इस मामले पर कल सुनवाई करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget