एक्सप्लोरर

Ideas of India 2023: कभी 40 रुपये के लिए किया संघर्ष, अब ठुकरा दिया 140 करोड़ का ऑफर, abp के मंच पर खान सर ने सुनाई पूरी कहानी

Ideas of India 2023: खान सर ने एबीपी नेटवर्क के 'आइडियाज ऑफ इंडिया समिट' में कई मुद्दों पर खुलकर बात की.

Ideas of India Summit 2023: एबीपी नेटवर्क के 'आइडियाज ऑफ इंडिया समिट' में टीचर खान सर शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपने अब तक के सफर, बच्चों को कम पैसे में पढ़ाना, टीचिंग के नई तरीकों को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि हम कोशिश करते हैं कि पढ़ाई को इतना इंटरेस्टिंग बना दें कि कोई इससे दूर ना भागे. उन्होंने कहा कि हमने गरीबी को इतनी पास से देखा है जितना पास से लोग अपनी बीवी को नहीं देखते हैं. हालांकि, उन दिनों दोस्तों ने काफी मदद की. 

उन्होंने बताया कि मेरी लाइफ का सबसे अच्छा फैसला इंग्लिश मीडियम से हिंदी मीडियम में आना था. अगर हिंदी मीडियम में नहीं आता तो आज कुछ नहीं होता. पढ़ाई में भाषा बाधा नहीं होनी चाहिए. खान सर ने बताया कि एक कंपनी ने उन्हें 140 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. अगर वो उस कंपनी में जाते तो फिर गरीब बच्चों को कौन पढ़ाता. जब मैं टीचिंग में आया तो मुझे लगा कि गरीब से गरीब बच्चा भी अच्छी पढ़ाई का सपना देख सकता है और हम उसकी मदद करेंगे. 

टिकट के लिए नहीं थे पैसे

एक किस्सा है कि आपको घर जाना था और टिकट 90 रुपये की थी, लेकिन आपके पास पूरे पैसे नहीं थे तो आप घर नहीं जा पाए, इसपर खान सर ने बताया कि वो दिन मैं कभी नहीं भूल सकता. वो जिंदगी का सबसे अजीब सा दिन था. मेरे दादाजी ने मुझे कहा था कि सपने और ख्वाहिशें कभी खत्म नहीं होती, लेकिन कुछ जरूरतें होती हैं. तो पहले अपनी जरूरतों को देख लो फिर सपनों के लिए आगे बढ़ना. 

अब मिला 140 करोड़ का ऑफर

उन्होंने बताया कि इसके बाद मैंने होम ट्यूशन शुरू किया, फिर मैं एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाने के लिए गया और वहां बच्चे बढ़ने लगे. कोचिंग वालों ने कहा कि फीस बढ़ाएंगे, मैंने इसका विरोध किया और फिर खुद ही कोचिंग क्लास शुरू कर दी. हमारे कोचिंग सेंटर पर बम भी फेंका गया था. सब कुछ तबाह हो गया था. फिर घर जाने की सोची तो टिकट 90 रुपये का था और मेरे पास 40 रुपये थे इसलिए तब मैं घर नहीं जा पाया था. उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्हें एक कंपनी ने 140 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया.  

ये भी पढ़ें- 

'गुलाम' कहे जाने पर खफा हुए गुलाम नबी आजाद, जयराम रमेश को भेजा मानहानि का नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget