एक्सप्लोरर

ICMR Guidelines: कोविड टेस्टिंग के दौरान वैक्सीनेशन की डिटेल जरूर लें, ICMR का सभी लैब्‍स को निर्देश

ICMR Guidelines: कोरोना महामारी के परीक्षण को लेकर ICMR ने एडवाइजरी जारी की है. ICMR ने नई एडवाइजरी में अस्पताल में भर्ती मरीजों को सप्ताह में एक बार से ज्यादा कोरोना जांच न कराने की सलाह दी है.

ICMR Guidelines On Corona: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आईसीएमआर ने तमाम अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के लिए निर्देश जारी किए हैं. इसके मुताबिक कोरोना का परीक्षण किए जा रहे व्यक्तियों के टीकाकरण की स्थिति का दस्तावेजीकरण करना होगा. साथ ही टीकाकरण की स्थिति को RTPCR ऐप में नमूना रेफरल फॉर्म (SRF) में दर्ज करना होगा और RTPCR-RAT से जांच करवाना भी जरूरी होगा. इन तमाम स्थितियों से आंकड़े जमा करके उसे विश्लेषण के लिए आगे भेजा जाएगा.

आईसीएमआर की एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद संक्रमित लोगों में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या 9.8 प्रतिशत और मृत्यु 0.4 प्रतिशत रही. अब आईसीएमआर के निर्देश के तहत वैक्सीनेशन स्थिति का डेटा आगे भेजकर टीकाकरण के बाद कोरोना संक्रमण की स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा.

बेवजह परीक्षण कराने से बचाती है एडवाइजरी 
दरअसल आईसीएमआर ने पिछले महीने कोविड-19 के लिए उद्देश्यपूर्ण परीक्षण रणनीति पर एक संशोधित एडवाइजरी जारी की थी जो बेवजह परीक्षण कराने से बचाती है. इसका मकसद किसी भी तरह के लक्षणात्मक मामले का जल्द से जल्द पता लगाना है. ऐसे लोग जो मधुमेह, उच्च रक्तचाप, पुरानी फेफड़े या गुर्दे की बीमारी या मोटापे से जूझ रहे हैं और उनकी जल्द से जल्द और ज्यादा देखभाल की जरूरत है उनके लिए ये एक अच्छी कोशिश है. आईसीएमआर की जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण के लिए भर्ती सभी मरीजों का कोरोना परीक्षण करना जरूरी है. हालांकि सर्जरी और प्रसव जैसे आपातकालीन प्रक्रिया में परीक्षण की वजह से देरी नहीं होनी चाहिए.

ICMR ने अपनी एडवाइजरी में अस्पताल में भर्ती मरीजों को सप्ताह में एक बार से ज्यादा कोरोना जांच न कराने की सलाह दी है. हालांकि निगरानी के लिए संपूर्ण जीनोम सिक्वेंसिंग करनी होगी. भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक सर्विलांस कंसोर्टियम की मानें तो सिर्फ पॉजिटिव नमूनों के सबसेट में जीनोम सिक्वेंसिंग होगी.

ये भी पढ़ें:

'अग्निपथ मनमानी नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने सेना भर्ती के लिए केंद्र की योजना पर लगाई मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'

वीडियोज

संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget