एक्सप्लोरर

ICMR ने Coronavirus से लड़ाई को बदली रणनीति, जानिए अब कैसे ट्रेस किए जाएंगे संक्रमित

कोरोना वायरस संक्रमण को लोकल स्तर पर फैलने से रोकने को बदली रणनीति. बता दें कि ICMR की ओर से चौथी बार कोरोना से लड़ने को रणनीति बदली गई है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस परीक्षण के लिए ICMR ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है. लॉकडाउन के 16 दिन बीतने के बाद इस रणनीति में बदलाव इसीलिए किया गया है क्योंकि अब विदेश से कोई भी नहीं आ रहा है. इसके अलावा देश के अंदर भी कोई यात्रा नहीं कर रहा है. इसीलिए ICMR की ओर से अब कॉन्टेक्ट ट्रांसिट के मामलों पर अधिक काम किया जाएगा.

ICMR की ओर से जो बदलाव किए गए हैं उसके अनुसार अब इन लोगों की जांच भी की जाएगी.

  • पिछले 14 दिनों में विदेश से लौटा ऐसा व्यक्ति जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नज़र आ रहे हैं.
  • लैब में कंफर्म केस के संपर्क में आए व्यक्ति जिसमें ये लक्षण दिखना शुरू हो चुके हैं.
  • सभी हैल्थ केयर वर्कर जिन में लक्षण नजर आने लगे हैं. इसमें डॉक्टर, नर्स, वार्ड बॉय, पैरामेडिक्स शामिल हैं.
  • हर उस व्यक्ति को जिसको यानी सांस की तकलीफ है और खांसी बुखार है.
  • किसी भी पॉजिटिव केस के संपर्क में आए उस व्यक्ति का जिसमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं. इनका टेस्ट पांचवे और 14वें दिन होना चाहिए.
  • जिन जगहों पर हॉटस्पॉट या क्लस्टर बने हैं. इसके अलावा वह लोग जो बड़ी संख्या में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचे हैं. उन्हें जिस सेंटर में रखा गया है उन लोगों के संपर्क में आने वाले लोग.
  • हर उस व्यक्ति का जिसे बुखार खांसी जुकाम और गले में खरास है. इनका टेस्ट 7 दिन के अंदर और एक बार फिर 7 दिन बाद होना चाहिए. (बीमारी के 7 दिनों के भीतर-आरआरटी-पीसीआर और बीमारी के 7 दिनों के बाद- एंटीबॉडी परीक्षण)

इससे पहले सिर्फ उन व्यक्तियों का टेस्ट होता था जो हाल में विदेश यात्रा से लौटे हैं। जानकार बताते हैं कि ये बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि लॉक डाउन की वजह से अब कोई बाहर से नहीं आ रहा है. अब संक्रमण लोकल लेवल पर फैल सकता है.

फेलिक्स अस्पताल के डॉ डीके गुप्ता का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में संक्रमण जो अभी स्टेज-2 में है वो स्टेज थ्री में जा सकता है. क्योंकि अब बाहर से अब कोई नहीं आ रहा है. वहीं संक्रमण अब लोकल लेवल पर फैल रहा है. इसलिए ये बदलाव जरूरी है और इसी से रोकथाम हो सकती है. फिलहाल यह नियम चौथी बार बदले गए हैं. ICMR समय-समय पर परिस्थितियों के हिसाब से टेस्टिंग के लिए नियमोें में परिवर्तन करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget