एक्सप्लोरर

51वें तबादले पर झलका खेमका का दर्द, बोले- ‘मन करता है नौकरी छोड़ दूं,फिर गांधी जी को पढ़ लेता हूं’

अशोक खेमका ने यह भी कहा है कि मैं अभी लॉ पढ़ रहा हूं. ये विषय मुझे बहुत प्रिय है. नौकरी के बाद लोक सेवा में प्रैक्टिस करने का मन है.

चंडीगढ़: हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का 26 साल की नौकरी में कल 51वां तबादला हुआ. अब अशोक खेमका को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से हटाकर खेल एवं युवा मामले विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. अपने इस तबादले पर उन्होंने कहा है कि उनका नौकरी छोड़ने का मन करता है, लेकिन वह हमेशा गांधी जी को पढ़कर रुक जाते हैं. तबादला करने से पहले गलती बताएं- खेमका एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में अशोक खेमका ने कहा है, ‘’गड़बड़ मेरे अंदर है या सरकार के? ये व्यू प्वाइंट की बात है. तबादला करना सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है.’’ उन्होंने कहा 80 दिनों के अंदर तबादला करना है तो बेशक करें, लेकिन अगर मेरे काम में कोई कमी है तो कम से कम मुझे बताया जाए ताकि मनोबल गिरे नहीं.’’ तबादले से बहुत पीड़ा हुई- खेमका खेमका ने आगे कहा, ‘'जब मेरे पास फोन आया कि आपका तबादला कर दिया गया है तो मुझे बहुत पीड़ा हुई. मेरे दिमाग में बहुत प्लान थे लेकिन अब वह रह जाएंगे. फिर मैंने ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ‘’कभी-कभी घरवाले बोलते हैं तो लगता है क्यों न नौकरी छोड़ दी जाए, लेकिन बाद में मैं गांधी जी की आत्मजीवनी पढ़ लेता हूं.’’ खेमका ने क्या ट्वीट किया? अशोक खेमका ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘’बहुत सारा काम प्लान कर रखा था. लेकिन, तबादले की खबर क्रैश लैंडिंग की तरह आई. यही उम्मीद थी. यह स्वार्थ की जीत है. लेकिन यह अस्थायी है. नई स्फूर्ति और ऊर्जा के साथ काम जारी रखेंगे.’’ अशोक खेमका ने यह भी कहा, ‘’मैं अभी लॉ पढ़ रहा हूं. ये विषय मुझे बहुत प्रिय है. नौकरी के बाद लोक सेवा में प्रैक्टिस करने का मन है.’’ उन्होंने कहा, ‘’समाज में ऐसी कई कुप्रथाएं हैं जिन्हें हम कानून के द्वारा ठीक कर सकते हैं.’’ ऊंच-नीच, उतार-चढ़ाव हर पेशे में है- खेमका खेमका ने कहा, ‘’जो लोग यूपीएससी से सिविल सर्विसे में आने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उन्हें कहूंगा की जरुर करिए. ये एक बहुत अच्छा करियर है. इस क्षेत्र में करने के लिए बहुत कुछ है. इसी से आप समाज में परिवर्तन ला सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’ऊंच-नीच, उतार-चढ़ाव हर पेशे में है. अगर आप यह समझकर आते हैं कि इस काम में आराम है तो यह सही नहीं है. जबतक आपके जीवन में थोड़ी कठिनाई नहीं आएंगी तो आपको आनंद का मजा भी नहीं आएगा.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget