एक्सप्लोरर

Corona Virus: वुहान से 119 भारतीयों को लेकर वापस दिल्ली लौटा वायुसेना का विशेष विमान

चीन में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 2,700 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 80,000 इससे प्रभावित हैं.सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य विमान करीब 15 टन मेडिकल सहायता लेकर चीन पहुंचा था.

नई दिल्ली: कोरोना का संकट झेल रहे चीन के वुहान से 119 भारतीयों और अन्य देशों के पांच नागरिकों को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान दिल्ली लौट आया है. चीन को 15 टन राहत सामग्री के साथ यह विमान गया कल रवाना हुआ था. भारत ने बीते 28 दिनों में कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्र से अपने 850 से अधिक नागरिकों को विशेष विमान के ज़रिए सुरक्षित निकाला है. भारत ने मित्र देशों के भी 45 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित निकाला है.

कोरोना का संकट झेल रहे चीन के लिए मेडिकल उपकरण और राहत सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना का C17 विशेष विमान वुहान पहुंचा था. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहत सामग्री की खेप को मुश्किल की घड़ी में चीन के लोगों के साथ भारत की एकजुटता की मजबूत अभिव्यक्ति करार दिया.

सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य विमान करीब 15 टन मेडिकल सहायता लेकर चीन पहुंचा जिनमें मास्क, ग्लब्स और अन्य चिकित्सा उपकरण थे. बता दें कि चीन में फैले इस वायरस की वजह से अब तक 2,700 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 80,000 इससे प्रभावित हैं.

नौ फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पत्र लिखा था और कोरोना वायरस से निपटने में भारत की सहायता की पेशकश की थी. पीएम मोदी ने साथ ही चीनी राष्ट्रपति को भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी की अनुमति देने और उसमें भारत सरकार की मदद करने के लिए धन्यवाद दिया था. इसके बाद चीन ने जानलेवा कोराना वायरस से मुकाबले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहायता और सहयोग की पेशकश की सराहना की थी.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली HC के जस्टिस एस मुरलीधर का तबादला, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के बनाए गए जज

Delhi violence: हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान कर रहा ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ की नौटंकी, भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
पाकिस्तान कर रहा ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ की नौटंकी, भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget