एक्सप्लोरर

लापता विमान AN 32 का अब तक सुराग नहीं, खराब मौसम की वजह से खोज अभियान में हो रही है काफी परेशानी

लापता विमान AN 32 को लेकर वायु सेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन अनुपम बनर्जी ने कहा कि जंगल, दुर्गम घाटी और इलाके में खराब मौसम के बावजूद खोज और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है.

नई दिल्ली: वायु सेना के लापता विमान की तलाश के लिए लगातार चौथे दिन अभियान जारी है. अनुकूल मौसम नहीं होने के बावजूद अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिले में मेंचुका पर्वत पर अभियान चलाया जा रहा है. रूस में बने एएन-32 विमान का असम में जोरहाट से रवाना के बाद सोमवार दोपहर संपर्क टूट गया. चीन से लगी सीमा के पास मेंचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए यह विमान निकला था.

वायु सेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन अनुपम बनर्जी ने बताया कि जंगल, दुर्गम घाटी और इलाके में खराब मौसम के बावजूद खोज और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि हवाई सेंसर से मिली अहम सूचनाओं का गहन आकलन किया जा रहा है .

उन्होंने बुधवार को कहा, ‘‘आज दिन में मौसम के कारण वायु सेना और सेना के हेलिकॉप्टरों से चलाए जा रहे खोज अभियान पर असर पड़ा. हालांकि, थल सेना और नौसेना, पुलिस और प्रशासन की सहायता के कारण जमीन पर दलों का काम रात भर चलता रहेगा. ’’

सुखोई30 की भी ली जा रही है मदद

वायु सेना के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लापता विमान की तलाश के अभियान में तीसरे दिन दो सुखोई-30 विमानों को भी लगाया गया. इसके अलावा सी-130 जे और एएन 32 विमानों और दो मिग-17 और एएलएच के दो हेलिकॉप्टरों की भी सेवाएं ली जा रही है.

सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और राज्य पुलिस के कर्मी भी जमीन पर अभियान में जुटे हुए हैं. सैन्य सूत्रों ने बताया कि बचाव कर्मियों को लापता विमान में आपात लोकेटर बीकन से कोई सिग्नल नहीं मिला है. ऐसी आशंका है कि उपकरण शायद काम नहीं कर रहा होगा.

वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि विमान की तलाश में जुटे बचावकर्मियों की मदद के लिए इसरो के कार्टोसेट और रिसैट उपग्रहों से मेंचुका के आसपास के इलाके की तस्वीरें ली जा रही है. उन्होंने बताया कि जंगल और दुर्गम घाटी होने के कारण बचाव अभियान काफी चुनौतीपूर्ण है.

सोमवार से लापता है विमान

वायु सेना विमान पर सवार कर्मियों के परिवारों को बचाव अभियान के बारे में लगातार जानकारी दे रही है. वायुसेना ने सोमवार को कहा था कि मेंचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए जोरहाट से इस विमान ने दिन में 12 बजकर 27 मिनट पर उड़ान भरी थी और एक बजे इससे आखिरी बार संपर्क हुआ था. विमान में कुल 13 लोग सवार थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
'चुनावी राज्यों से Gen Z तक', नितिन नवीन की प्रभारियों संग मीटिंग में बनी ये स्ट्रेटजी
'चुनावी राज्यों से Gen Z तक', नितिन नवीन की प्रभारियों संग मीटिंग में बनी ये स्ट्रेटजी
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में SC की एंट्री, रिजल्ट पर लगाई रोक
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में SC की एंट्री, रिजल्ट पर लगाई रोक

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget