एक्सप्लोरर

लड़ाई के बाद पत्नी चली गई मायके तो ब्रिज से कूदकर सुसाइड करने जा रहा था युवक, HYDRAA के कर्मचारी ने बचाई जान

शराब के नशे का आदी युवक ब्रिज से कूदकर सुसाइड करने पहुंच गया, लेकिन HYDRAA के एक अधिकारी ने उसे खींचकर उसकी जान बचा ली. युवक को उसकी बहन को सौंप दिया गया.

हैदराबाद के दुर्गम चेरुवु केबल ब्रिज पर शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) की शाम करीब 6:30 बजे 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन HYDRAA डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (DRF) की त्वरित कार्रवाई ने उसकी जान बचा ली. यह घटना उस समय हुई जब DRF की टीम बारिश के पानी को निकालने के लिए पुल के पास की नालियों की सफाई कर रही थी.

DRF के एक कर्मचारी तिरुपति ने देखा कि एक युवक केबल ब्रिज से झील में कूदने की कोशिश कर रहा है. तुरंत पूरी टीम को सतर्क किया गया. कुछ कर्मचारियों ने युवक को रोकने की कोशिश की, जबकि तिरुपति ने तेजी से दौड़कर उसे पकड़ लिया और सुरक्षित बाहर खींच लिया. इस साहसी कदम से एक बड़ा हादसा टल गया. वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली.

HYDRAA के अधिकारी ने बचाई जान
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक का नाम रामी रेड्डी (25) है जो शादीशुदा है और उसकी एक छोटी बेटी भी है. वह शराब की लत का शिकार है और नशे में अपनी पत्नी से झगड़े के बाद घर छोड़कर आत्महत्या करने की कोशिश करने पहुंचा था. HYDRAA के एक अधिकारी ने कहा, "हमारी टीम ने समय रहते कार्रवाई की और जान बचा ली. हमारा उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है."

घटना के बाद रामी रेड्डी को मधापुर पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस ने उसकी बहन को बुलाकर उसे सौंप दिया, क्योंकि उसकी पत्नी गुस्से में घर छोड़कर चली गई थी. मधापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी इंस्पेक्टर डी. कृष्ण मोहन ने कहा, "हमने युवक को काउंसलिंग के लिए भेजा है और उसकी मानसिक स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं. परिवारिक विवाद और शराब की लत इस घटना के मुख्य कारण प्रतीत होते हैं."

आत्महत्या रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
यह घटना दुर्गम चेरुवु में आत्महत्या की कोशिश का पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य और परिवारिक समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी है. अगर आपको या आपके किसी जानने वाले को मदद की जरूरत है तो कृपया नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें या रोशनी हेल्पलाइन (040-66202000) पर कॉल करें.

ये भी पढ़ें

छात्रों को मानसिक दबाव से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी की गाइडलाइंस, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget