एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: कैसा होगा अस्पतालों में 'न्यू नॉर्मल'

कोरोना वायरस के प्रकोप और इस के चलते लॉक डाउन ने दुनिया में सब कुछ बदल दिया. अब हर चीज को करने के नए नियम और दिशा निर्देश है.

नई दिल्लीः कोरोना के चलते दुनिया में सब बदल चुका है, अब पहले की तरह चीजें नहीं है. वायरस के प्रकोप और इस के चलते लॉक डाउन ने दुनिया में सब कुछ बदल दिया. अब हर चीज को करने के नए नियम और दिशा निर्देश है. ऐसे में अब जब आप कभी डॉक्टर को दिखाने अस्पताल जाएंगे तो आप पाएंगे कि नियम और अंदाज़ बदल चुका है. कैसा है ये अस्पतालों का न्यू नॉर्मल आपको बताते है-

दिल्ली के मशहूर सर गंगाराम अस्पताल में कोरोना काल से पहले मरीज नॉर्मली आकर डॉक्टरों को दिखा सकते थे लेकिन अब कोरोना के चलते सब कुछ बदल गया है. अब अगर आपको अस्पताल में डॉक्टर को दिखाना है या कंसल्टेशन के लिए जाना है तो नियम बदल चुके हैं. अब पहले की तरह यूं ही अस्पताल नहीं जा पाएंगे अब अस्पताल में 'नॉर्मल नहीं बल्कि न्यू नॉर्मल रूल' चलेगा.

अस्पतालों ने बनाए नए नियम अब इस न्यू नॉर्मल के मुताबिक मरीज को सबसे पहले ऑनलाइन या अस्पताल की ऐप पर डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेना होगा वहीं अपॉइंटमेंट के साथ ही फीस का भुगतान भी करना होगा. भुगतान करने के बाद आपको समय दिया जाएगा और उस समय पर आपको अस्पताल आना है लेकिन खास बात यह कि जो समय आपको दिया गया है उससे कुछ वक्त पहले आपको अस्पताल पहुंचना होगा. ऐसा इसलिए ताकि डॉक्टर को दिखाने से पहले आप की रूटीन चेकिंग हो जाए.

अस्पताल में आने पर आपको अस्पताल में बना एक टेंट नजर आता है जहां पर कुछ दूरियों पर कुर्सियां रखी होंगी. दरअसल यही से ओपीडी में जाने की शुरुआत होती है. जिन मरीजों को ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए समय दिया गया है वह यहां आते हैं उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है साथ ही उनसे एक फॉर्म भराया जाता है जिसमें तमाम जानकारी होती है और सैनिटाइज करने के बाद एक वार्ड बॉय या गार्ड ओपीडी सेंटर तक ले जाता है.

इसके बाद अस्पताल में अंदर जाने से पहले भी आप का टेंपरेचर लिया जाता है और साथ ही अपॉइंटमेंट की पर्ची चेक की जाती है. इसके बाद मरीज को डॉक्टर के कमरे के बाहर वेटिंग एरिया में बैठने के लिए कहा जाता है. यहां पर भी अब सब कुछ बदल चुका है. आमतौर पर वेटिंग एरिया में कई मरीज होते हैं लेकिन अब यहां सीटिंग अरेंजमेंट बदल दी गई है. इतना ही नहीं तो डॉक्टर से कैसे मिला जाए और क्या कुछ प्रक्रिया है वह भी बदल चुकी है.

सर गंगाराम अस्पताल की ओपीडी इंचार्ज मिली सहगल बताती है " अब न्यू नॉर्मल के मुताबिक ओपीडी में एक घंटे में डॉक्टर सिर्फ चार मरीज देखेंगे. वहीं हर पेशंट के डॉक्टर रूम में आने से पहले और एक पेशंट के जाने के बाद रूम सेनिटाइज होगा. इस दौरान एक कुर्सी छोड़कर बैठना होगा. डॉक्टर भी मास्क, ग्लव्ज, फेस शील्ड पहने होंगे.'

इसके अलावा मरीज को लाने ले जाने की जिम्मेदारी वहां पर एक व्यक्ति की होगी. अब ओपीडी में सिर्फ मरीज अंदर जा सकेंगे उनके साथ आए अटेंडेंट अंदर नहीं जा पाएंगे. सिर्फ उन्हीं मरीजों के साथ अटेंडेंट अंदर जा पाएंगे जिन्हें ज्यादा तकलीफ है.

सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ डीएस राणा के मुताबिक "यह न्यू नॉर्मल है. कोरोना के चलते अब कई चीजों को बदलना पड़ा है और कोरोना के साथ अगर जीना है तो इन चीजों को अपनाना पड़ेगा. और यह बदलाव आगे कुछ महीनों तक बने रहेंगे. "

कई अस्पतालों ने बदले नियम ऐसा सिर्फ सर गंगाराम और उसके अस्पताल में नहीं बल्कि दिल्ली-एनसीआर के और अस्पतालों में भी हुआ है. एक और बड़े अस्पताल मैक्स हॉस्पिटल में भी यही न्यू नॉर्मल है. यहां पर भी मरीज के आने से लेकर जाने तक की प्रक्रिया तय कर दी गई है. यहां पर भी सीमित संख्या में ही मरीज ओपीडी में डॉक्टर को दिखा पाएंगे. इतना ही नहीं डॉक्टरों के दिन भी तय कर दिए गए हैं और उनके मरीजों को उसी हिसाब से अपॉइंटमेंट दिया जा रहा है.

मैक्स अस्पताल में भी अंदर जाने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन होता है. वहीं डॉक्टर के कमरे के बाहर यहां भी बैठने की व्यवस्था अब बदल चुकी है. इतना ही नहीं तो अस्पताल से बाहर निकालने पर भी सैनिटाइज किया जा रहा है. दरअसल अस्पताल में कई तरह के वायरस और बैक्टेरिया होने की संभावना रहती है ऐसे में पैरों में पहने जूतों में लग कर ये आपके साथ ना जाए इसलिए जूतों को भी सेनीटाइज किया जाता है.

वहीं आपको अस्पताल में जाने के लिए आरोग्य ऐप होना चहिए. इसके अलावा जरूरी ना होने पर टेलीकंसल्टेशन के लिए भी कहा जा रहा है. यह सब कुछ इसलिए क्योंकि कोरोनावायरस का खतरा बना हुआ है. ऐसे में अब यही न्यू नॉर्मल है. अगर कोरोना वायरस के साथ जीना है तो कुछ नई चीजों को अपनाना होगा और इसे ही नॉर्मल मानकर चलना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget