एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद का दिलचस्प दावा, कहा- 'संस्कृत बोलने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल होता है कंट्रोल'

दिलीप घोष के गाय पर दिये बयान के बाद अब एक और बीजेपी नेता का बयान आया है. बीजेपी नेता का दावा है संस्कृत बोलने के कई लाभ हैं. जिनमें सबसे प्रमुख डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल को कम करना है.

नई दिल्ली: बीजेपी नेताओं के गाय पर अजीबोगरीब बयान के बाद अब भाषा की बारी है. बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने संस्कृत भाषा  पर काफी चौंकाने वाली बात कही है. उन्होंने कहा कि संस्कृत बोलने से कई बीमारियां दूर होती हैं. उन्होंने अमेरिका की कथित शैक्षणिक संस्था के शोध के हवाले से बताया, "संस्कृत बोलने से डायबिटीज, कोलेस्ट्रोल कम होता है. रोजाना संस्कृत बोलना नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है. साथ ही डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल कम करने में मदद करता है."

सांसद महोदय संस्कृत यूनिवर्सिटी बिल पर बहस के दौरान बोल रहे थे. उन्होंने नासा के शोध के हवाले से दावा किया कि संस्कृत में कंप्यूटर की प्रोग्रामिंग करने से कोई त्रुटि नहीं आएगी. उन्होंने बताया कि दुनिया की 97 फीसद भाषाएं संस्कृत पर आधारित हैं. जिनमें कुछ इस्लामिक भाषाएं भी शामिल हैं.

वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने बिल पर संस्कृत में अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि संस्कृत बहुत लचकदार भाषा है. इसके एक वाक्य को कई तरह से बोला जा सकता है. उन्होंने कहा कि कई अंग्रेजी के शब्द जैसे भाई और गाय संस्कृत से लिये गये हैं. सारंगी ने दावा किया कि प्राचीन भाषा को बढ़ावा देने से किसी अन्य भाषा को नुकसान नहीं पहुंचेगा.

पहले गाय पर आ चुका है अजीबोगरीब बयान

गौरतलब है कि इससे पहले भी गाय पर भी बीजेपी के बंगाल प्रदेश अध्यक्ष का कुछ अलग तरह का बयान आ चुका है. लोकसभा सांसद दिलीप घोष ने गाय पर बयान देकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं. बर्दवान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, “भारतीय नस्ल की गायों में एक खासियत होती है. इनके दूध में सोना मिला होता है जिसके कारण उनके दूध का रंग सुनहरा होता है.” उन्होंने ये भी दावा किया था कि भारतीय गायों के दूध पीने से बीमारियां दूर होती हैं . बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह भी गाय पर बयान देकर काफी चर्चा में आ गये थे. उन्होंने कहा था कि आने वाले दिनों में ऐसी तकनीक का प्रयोग किया जाएगा जिससे गाय के गर्भधाम से होनेवाले बच्चे बछिया होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget