एक्सप्लोरर

चीन के मंसूबों पर फिरा पानी, जानें भारत ने कैसे पीपी 27-31 तक बनाई सामरिक बढ़त

हनान-कोस्ट तक भारतीय सैनिक पहले पैट्रोलिंग करने के लिए ही आते थे और इसे पैट्रोलिंग-पॉइंट नंबर 27 का नाम दिया गया था. चीनी सेना इसे हनान कोस्ट के नाम से जानती है.

नई दिल्ली: 29-30 अगस्त की रात भारतीय सेना ने चीनी सेना के चुशुल-सेक्टर से सटी एलएसी पर मंसूबों पर पानी फेर दिया. दरअसल, चीनी सेना पैंगोंग-त्सो लेक के दक्षिण में स्थित दो महत्वपूर्ण पहाड़ियों हैलमेट और ब्लैक टॉप पर गुपचुप कब्जा करने की फिराक में थी. माना जा रहा है कि चीन के 200-300 सैनिकों की मूवमेंट इन पहाड़ियों के इर्द-गिर्द देखी गई थी. ये सैनिक हथियारों के साथ साथ टेंट इत्यादि लेकर इन पहाड़ियों पर कब्जा करने पहुंच रहे थे. लेकिन पहले से ही चौकान्ना भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों से पहले पहुंच कर वहां अपना अधिकार जमा लिया, जिससे चीनी सैनिकों को वहां से भाग खड़ा होना पड़ा.

चीनी सेना ने अगर इन दोनों पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया होता तो पैंगोंग-त्सो लेक से लेकर चुशुल ब्रिगेड हेडक्वार्टर तक चीनी सेना की सर्विलांस की जद में आ सकता था. भारतीय सेना का चुशुल में एक हैलीपैड भी है. इसके अलावा पैंगोंग-त्सो लेक के हनान-कोस्ट से लेकर चुशुल तक की सड़क पर भी चीनी सेना अपनी नजर रख सकते थे. पैंगोंग से चुशुल तक की दूरी करीब 18 किलोमीटर है.

इसीलिए भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों की इन मंसूबों पर पानी फेर दिया. कहा तो ये भी जा रहा है कि चीनी सेना यहां अपनी पोस्ट बनाने की फिराक में थी और इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों में झड़प भी हुई थी. चीनी सेना ने निगरानी के लिए यहां पर कुछ कैमरे और दूसरे सर्विलांस उपकरण लगाए हुए थे. लेकिन भारतीय सेना ने आधिकारिक तौर से किसी भी तरह की झड़प, लड़ाई झगड़े और धक्का-मुक्की से साफ इंकार किया है.

लेकिन इसी रात को भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को ब्लैक-टॉप और हैलमेट पहाड़ियों से ही नहीं खदेड़ा बल्कि पैंगोंग-त्सो लेक से सटे हनान-कोस्ट पर भी अपना अधिकारी जमा लिया. ताकि चीनी सेना पैंगोंग-त्सो लेक के उत्तर स्थित फिंगर एरिया नंबर 8-4 तक अपना कब्जा ना कर ले. अगर चीनी सेना दक्षिण छोर पर भी ऐसा कर लेती तो भारत के थाकूंग इलाका तक खतरा हो सकता था. थाकूंग इस इलाके में भारत का आखिरी गांव है और यहां तक पैंगोंग-त्सो लेक घूमने आने वाले टूरिस्ट भी मई महीने के पहले तक आ सकते थे. हनान-कोस्ट तक भारतीय सैनिक पहले पैट्रोलिंग करने के लिए ही आते थे और इसे पैट्रोलिंग-पॉइंट नंबर 27 का नाम दिया गया था. चीनी सेना इसे हनान कोस्ट के नाम से जानती है.

चीन के लिए SSF कमांडो ने खड़ी कीं मुश्किलें, इस फोर्स के गठन में CIA ने निभाई थी अहम भूमिका

इसका अलावा भारतीय सैनिकों ने पैंगोंग के दक्षिण में ही रेजांगला के करीब ही रेचिन-पास (दर्रे) पर भी अपना अधिकार जमा लिया है. चीन इस रेचिन-दर्रे को रेकिन के नाम से बुलाता है. ये भारत का पैट्रोलिंग पॉइंट यानि पीपी नंबर 31 है.

ये पीपी नंबर चायना स्टडी ग्रुप ने एलएसी पर भारतीय सेना के लिए पैट्रोलिंग करने के लिए आखिरी छोर बना रखे थे.यहां सिर्फ पैट्रोलिंग होती थी. लेकिन 29-30 अगस्त की रात को चीनी सेना की मूवमेंट को देखते हुए भारतीय सेना ने इस पूरी 40 किलोमीटर लंबी एलएसी को डोमिनेट करना शुरू कर दिया है. अब हालात ये हैं कि चीनी सेना का तिब्बत इलाके में हाईव, मोल्डो स्थित सैन्य कैंप और स्पंगूर-गैर और झील तक भारतीय सेना की जद में आ चुका है. मोल्डो में चीन का एक हैलीपैड भी है. यही वजह है कि चीन भारतीय सेना की प्रीम्पटिव-कारवाई से बौखलाया हुआ है.

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी शहीद

रेचिन दर्रे (चीनी/तिब्बत नाम रेकिन) ठीक उसी रेजांगला के बेहद करीब है जहां '62 की जंग लड़ी गई थी.‌ यहां कुमाऊं रेजीमेंट के मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में भारतीय सेना के सैनिकों ने चीनी सेना के दांत खट्टे किए थे. भारतीय सैनिकों की जब गोलियां खत्म हो गई थी तो उन्होनें चीनी सैनिकों के बाल पकड़ पकड़कर पहाड़ों में मार मार कर जान ले ली थी. उन अहीर सैनिकों की याद में ही रेजांगला वॉर मेमोरियल है. इसी लड़ाई पर गीतकार प्रदीप ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों...' गीत लिखा था जिसे लता मंगेशकर ने गाया था.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget