एक्सप्लोरर

DETAIL: कर्नाटक में इस ट्रिक से बहुमत जुटा लेगी बीजेपी

Karnataka Assembly floor test: कर्नाटक में बीजेपी को पूरा भरोसा है कि वह कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के विधायकों को अपने पाले में करने में सफल रहेगी.

नई दिल्ली: कर्नाटक की राजनीति में पलपल बदलते घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा कल शाम चार बजे 'फ्लोर टेस्ट' का सामना करेंगे. उन्हें सूबे में सरकार बनाने के लिए आठ सीटों की दरकार है. बीजेपी को पूरा भरोसा है कि वह कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के विधायकों को अपने पाले में करने में सफल रहेगी. सूत्रों के हवाले से खबर है कि 12 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. जिसमें आठ कांग्रेस, दो जेडीएस और दो अन्य के विधायक शामिल हैं. लेकिन यह सब उतना आसान नहीं है.

कांग्रेस-जेडीएस अपने विधायकों को लेकर राज्य से बाहर हैदराबाद जा चुकी है. दो अन्य विधायक जिसपर बीजेपी का दावा है वह कल कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में दिखे थे. ऐसे में अब जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कल ही येदुरप्पा को बहुमत सिद्ध करना है तो इतने कम समय में दोनों विधायकों को फिर से अपने पाले में करने में बीजेपी सफल रहती है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा.

क्या है नंबर गेम?

बीजेपी का दावा अगर सही साबित होता है और 12 विधायक पार्टी के पाले में आ जाते हैं तो येदुरप्पा मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में सफल रहेंगे. सीटों के खेल को आंकड़ों में समझते हैं. जेडीएस नेता और विपक्ष के मुख्यमंत्री पद के चेहरे कुमारस्वामी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है उन्हें एक सीट छोड़ना होगा. ऐसे में मौजूदा स्थिति के अनुसार सदन में विधायकों की संख्या 222 से 221 हो जाएगी. तब सूबे में बहुमत के लिए 111 सीटों की जरूरत होगी. बीजेपी के पास कर्नाटक में 104 सीटें हैं. अगर विपक्ष (जेडीएस और कांग्रेस) के 10 विधायक वोटिंग से गायब रहते हैं तो बहुमत साबित करने के लिए 106 सीटों की ही जरूरत होगी.  अब अगर दो अन्य विधायक बीजेपी के पक्ष में वोट करते हैं तो बीजेपी 106 सीट (बीजेपी 104+ 1 निर्दलीय+ 1 केपीजेपी) का जादुई आंकड़ा पाने में सफल हो जाएगी.

SC के फैसले के बाद बोले राहुल गांधी- ‘अब BJP पैसे और ताकत का प्रयोग करेगी’

कांग्रेस का दावा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एबीपी न्यूज़ से कहा कि विधायक हमारे साथ हैं. हमें 100 प्रतिशत भरोसा है कि कल विजयी होंगे. कांग्रेस के एक अन्य नेता के मुताबिक उसके सिर्फ एक विधायक गायब हैं बाकी सभी 77 विधायक उनके साथ हैं. जेडीएस का कहना है कि बीजेपी ने उनके विधायकों को 100-100 करोड़ रुपये में खरीदने की कोशिश की लेकिन इसमें वह सफल नहीं हुए. सभी 37 विधायक उनके साथ हैं. अब अगर कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन का दावा सही साबित होता है तो कल शाम चार बजे के बाद येदुरप्पा का मुख्यमंत्री बने रहना मुश्किल है.

कर्नाटक से जुड़े हर अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget