एक्सप्लोरर

हनीप्रीत पर ABP न्यूज का खुलासा, आखिरी बार रोहतक के एक घर में दिखी थी

इस बीच हनीप्रीत की तलाश में ABP न्यूज को बड़ी जानकारी मिली है. आखिरी बार हनीप्रीत रोहतक के एक घर में देखी गयी थी.दरअसल ABP न्यूज को एक ऐसा शख्स मिला जिसके घर हनीप्रीत गायब होने से पहले रुकी थी.

नई दिल्ली:  गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद से फरार उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की हरियाणा पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है लेकिन वो अभी तक गिरफ्त में नहीं आई है. इस बीच हनीप्रीत की तलाश में ABP न्यूज को बड़ी जानकारी मिली है. आखिरी बार हनीप्रीत रोहतक के एक घर में देखी गयी थी.

दरअसल ABP न्यूज को एक ऐसा शख्स मिला जिसके घर हनीप्रीत गायब होने से पहले रुकी थी. 25 अगस्त को जब राम रहीम कोर्ट से जेल गया तो हनीप्रीत भी रोहतक में थी. लेकिन राम रहीम के जेल जाने के बाद हनीप्रीत को रोहतक में संजय चावला के घर लाया गया. संजय चावला के मुताबिक उनके घर पर हनीप्रीत चुप रही, किसी से नहीं बोली. संजय चावला वही शख्स हैं जिनका नाम हनीप्रीत की चिट्ठी में दर्ज है.

संजय चावला ने बताया कि 40 मिनट बाद उनकी किसी से फोन पर बात कराई गई जिन्होंने हनीप्रीत और उनके दो साथियों को जींद हिसार हाइवे पर लाने के लिए कहा. जींद हिसार हाइवे पर हनीप्रीत के लिए 6-7 गाड़ियां मौजूद थी. और उन्हीं में एक गाड़ी में हनीप्रीत सवार हो गईं.

हनीप्रीत पर ABP न्यूज का खुलासा, आखिरी बार रोहतक के एक घर में दिखी थी

हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत पर लुकआउट नोटिस जारी किया है. संजय चावला से पूछताछ की जा चुकी है. लेकिन कोई नहीं जानता की जींद हिसार हाइवे पर गाड़ियों के काफिले में सवार होकर हनीप्रीत कहां गायब हो गई.

आखिरी बार 25 अगस्त को दिखी थी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा

हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा 25 अगस्त को आखिरी बार दिखी थी, जब गुरमीत राम रहीम को बलात्कार का दोषी ठहराया गया था. ABP न्यूज को हनीप्रीत की इस तस्वीर के एक साथ चिट्ठी भी मिली है. जिसमें हनीप्रीत ने एक संदेश लिखा है और उसके हस्ताक्षर हैं. हनीप्रीत ने चिट्ठी में लिखा है.

‘’मैं हनीप्रीत इंसा गुरमीत राम रहीम इंशा की बेटी सही सलामत हूं और विकास 3/783 फतेहाबाद के साथ जा रही हूं.’’

– हनीप्रीत

(25/08/2017)

इसी चिट्ठी में नीचे के हिस्से में लिखा है–

‘’हम बाबा रहीम जी की पुत्री हनीप्रीत इंसा को अपने साथ तारीख 25/08/2017 को सही सलामत अपनी जिम्मेदारी और हनीप्रीत की मर्जी से लेकर जा रहे हैं. उन्हें उनके घर पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है.’’

इन चिट्ठियों से ये साफ हो जाता है कि हनीप्रीत 25 अगस्त यानी गुरमीत राम रहीम के दोषी करार दिए जाने वाले दिन ही गायब होने का प्लान बना लिया था, वो चिट्ठी में ये तो लिखकर गई की वो घर जा रही है. लेकिन अब कहां है किसी को नहीं पता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
समंदर में दहाड़ेगा भारत, 33 हजार करोड़ से बनाएगा 3 सबमरीन, जानें प्लान?
समंदर में दहाड़ेगा भारत, 33 हजार करोड़ से बनाएगा 3 सबमरीन, जानें प्लान?
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget