एक्सप्लोरर

कहां भाग कर गई है हनीप्रीत? जानिए- राम रहीम के करीबी का खुलासा

अभी तक की पूछताछ में प्रदीप गोयल ने बताया है कि वो हनीप्रीत और राम रहीम के संपर्क में था. इतना ही नहीं उसका कहना है कि राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद भी वो हनीप्रीत के संपर्क में था. पुलिस प्रदीप गोयल से मिली इंफॉर्मेशन को प्रारंभिक जानकारी मान रही है.

नई दिल्ली: राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत के नेपाल भागने की खबर है. ये खुलासा उदयुपर से गिरफ्तार राम रहीम के सहयोगी प्रदीप गोयल ने किया है. उसने पूछताछ में बताया है कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई है. प्रदीप गोयल पर पंचकूला में हिंसा फैलाने का आरोप है.

अभी तक की पूछताछ में प्रदीप गोयल ने बताया है कि वो हनीप्रीत और राम रहीम के संपर्क में था. इतना ही नहीं उसका कहना है कि राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद भी वो हनीप्रीत के संपर्क में था. पुलिस प्रदीप गोयल से मिली इंफॉर्मेशन को प्रारंभिक जानकारी मान रही है.

आपको बता दें कि राम रहीम को सजा होने के तीन हफ्ते बाद भी हरियाणा पुलिस अभी तक हनीप्रीत को नहीं ढूंढ पायी है. हनीप्रीत के नेपाल में होने की खबर आई है लेकिन हनीप्रीत की तलाश में बिहार में नेपाल से सटे सात जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. बिहार में भी हनीप्रीत को चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तलाश कर रहे हैं.

बिहार के सीतामढ़ी में एसएसबी के जवान सीमा पर चौकसी रखे हैं और सोनबरसा से नेपाल जाने वाले बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी जा रही है. पूर्वी चंपारण में रक्सौल नेपाल से पहले आखिरी स्टेशन पड़ता है.

हनीप्रीत के ट्रेन से रक्सौल पहुंचकर भागने की आशंका है इसलिए स्टेशन पर आरपीएफ और रेल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन किया. महिलाओं पर खास नजर रखी जा रही है. किशनगंज में भी पुलिस गाड़ियों की तलाशी ले रही है.

बिहार के इन जिलों में हनीप्रीत की फोटो चिपकाकर तलाश हो रही है. हनीप्रीत के पोस्टर सभी चौक-चौराहों पर लगाए जा रहे हैं. पुलिस होटलों में हनीप्रीत की तस्वीर दिखाकर उसके बारे में पूछ रही है. हनीप्रीत को खोजने के लिए गाड़ियों की तलाशी शुरू कर दी गई है.

इससे पहले हनीप्रीत की तलाश में उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर और महाराजगंज जिले में पुलिस खाक छान रही है.. ये दोनों जिले भी नेपाल से सटे हुए हैं.. वहां भी ऐसे ही पोस्टर लगे थे.

हनीप्रीत के नेपाल भागने की थ्योरी सबसे पहले यूपी के लखीमपुरी खीरी में नेपाल बॉर्डर के पास लावारिस कार मिलने से हुई थी.. जो पंजाब के किसी शख्स की थी.. लेकिन तीन हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget