एक्सप्लोरर

विदेश में फंसे भारतीयों को लाने की प्रकिया 7 मई से होगी शुरू, खुद उठाना होगा खर्च

गृह मंत्रालय ने कहा कि केवल उन लोगों को वापस आने की अनुमति दी जाएगी जिनमें कोरोना वायरस (COVID 19) के लक्षण नहीं हैं.

नई दिल्ली: विदेश में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से 7 मई से शुरू होगी. गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि केवल उन लोगों को वापस आने की अनुमति दी जाएगी जिनमें कोविड-19 के लक्षण नहीं हैं. बयान में कहा गया कि विमान और पोत द्वारा यात्रा का प्रबंध किया जाएगा और इसका खर्च यात्रियों को खुद देना होगा.

मंत्रालय ने कहा कि भारत आने के बाद सभी यात्रियों की चिकित्सा जांच की जाएगी और इसके बाद उन्हें 14 दिन के लिए पृथक-वास (क्वॉरंटीन) में रखा जाएगा. मंत्रालय के अनुसार सरकार ने इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की है और भारतीय दूतावास और उच्चायोग फंसे हुए नागरिकों की सूची बना रहे हैं.

मंत्रालय ने कहा, “यात्रियों को यात्रा का खर्च वहन करना होगा. वाणिज्यिक उड़ान द्वारा उन्हें लाया जाएगा.” मंत्रालय ने कहा कि विमान में सवार होने से पहले यात्रियों की चिकित्सा जांच की जाएगी और केवल उन्हें यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी जिनमें कोविड-19 के लक्षण नहीं होंगे.

यात्रा के दौरान उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय और नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी नियमों का पालन करना होगा. गृह मंत्रालय ने कहा, “गंतव्य पर पहुंचने के बाद सभी को आरोग्य सेतु एप्प पर पंजीकरण करवाना होगा.” वक्तव्य में कहा गया, “सभी की चिकित्सा जांच की जाएगी. जांच के बाद उन्हें 14 दिन के लिए राज्य सरकार द्वारा पृथक-वास में रखा जाएगा. इस दौरान उन्हें अपना खर्च वहन करना होगा.”

चौदह दिन बाद कोविड-19 की जांच की जाएगी और स्वास्थ्य नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. विदेश मंत्रालय और नागर विमानन मंत्रालय द्वारा इस संबंध में जल्दी ही वेबसाइट पर जानकारी साझा की जाएगी.

COVID 19: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42836 हुई, 11762 मरीज ठीक हुए | जानें अपने राज्य का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA Case: कश्मीर में साजिश रच रही थीं ये तीन महिलाएं, आसिया अंद्राबी को उम्रकैद, दोनों सहयोगियों को 30-30 साल की सजा
कश्मीर में साजिश रच रही थीं ये तीन महिलाएं, आसिया अंद्राबी को उम्रकैद, दोनों सहयोगियों को 30-30 साल की सजा
Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी ने किए ये 5 बड़े फैसले, जानें तेल-गैस संकट के बीच क्या कर रही सरकार?
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी ने किए ये 5 बड़े फैसले, जानें तेल-गैस संकट के बीच क्या कर रही सरकार?
EXCLUSIVE: 'भारत की भूमिका, सीजफायर होना है तो...', इजरायल के राजदूत ने बताया किन शर्तों पर ईरान से रुकेगी जंग
EXCLUSIVE: 'भारत की भूमिका, सीजफायर होना है तो...', इजरायल के राजदूत ने बताया किन शर्तों पर ईरान से रुकेगी जंग
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta Case: बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
Israel-US Iran War Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
Bleeding From Eyes Cause: आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
Embed widget