एक्सप्लोरर

कोरोना केस घटने के बाद नई गाइडलाइंस जारी, सबके लिए खुलेंगे स्वीमिंग पूल-सिनेमाघरों में बढ़ेगी दर्शकों की संख्या

27 जनवरी तक 20,29,480 लोगों को देशभर में कोविड-19 के टीके लग चुके थे. पिछले 24 घंटे में 194 सत्र में 5,671 टीके लगाए गए. देश में टीके लगाने के लिए अभी तक 36,572 सत्रों का आयोजन हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले सात दिनों से 10 लाख की आबादी पर एक व्यक्ति की मौत हो रही है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है. इस टीकाकरण के बावजूद सरकार देशवासियों से लगातारा अनुरोध कर रही है कि कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना की जाए. कोरोना केस घटने के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कोविड 19 से जुड़ी एक नई गाइडलाइन जारी की हैं. इन गाइडलाइंस में पुराने नियमों में थोड़ी छूट दी गई है.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ''#COVID19 के खिलाफ़ लड़ाई को मज़बूती देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निगरानी, रोकथाम और सावधानी जारी की हैं. ये दिशानिर्देश 1 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक प्रभावी रहेंगे.''

क्या हैं नई गाइडलाइंस?

  • मास्क, साफ-सफाई और उचित दूरी का ध्यान रखना बेहद जरूरी होगा.
  • सिनेमाघर मालिकों को बड़ी राहत दी गई है. पहले सिनेमाघरों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत थी लेकिन इस नई गाइडलाइन में 50 प्रतिशत से ज्यादा क्षमता के साथ सिनेमाघर खोले जा सकते हैं.
  • सिनेमा घरों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जल्द ही अलग से नई एसओपी जारी करेगा.
  • स्वीमिंग पूल को सभी के लिए खोल दिया गया है. पहले स्वीमिंग पूल इस्मेताल करने की इजाजत सिर्फ खिलाड़ियों को दी गई थी.
  • नई गाइडलाइन में आने जाने पर भी ढील दी गई है. राज्यों के अंदर या एक राज्य से दूसरे राज्य में आने-जाने में किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी. आने-जाने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत भी नहीं होगी.
  • कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगह सामाजिक, धार्मिक, खेल, मनोरंजन सांस्कृतिक, धार्मिक समारोहों को इजाजत दी गई है. हालांकि, इसके लिए संबंधित एसओपी से इजाजत लेना जरूरी है.
  • 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग, अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोग, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है.
  • आरोग्य सेतु एप के इस्तेमाल पर खास जोर दिया गया है.

देश में 1,76,498 लोगों का चल रहा है इलाज : स्वास्थ्य मंत्रालय देश में पिछले 20 दिनों से संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या कोविड-19 के सामने आए नए मामलों से अधिक है. वहीं देश में अभी 1,76,498 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है ,जो कुल मामलों का 1.65 प्रतिशत है. देश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,03,59,305 हो गई. पिछले सात दिनों में 10 लाख की आबादी पर रोजाना 69 मामले ही सामने आ रहे हैं, जो सबसे कम है. भारत में पिछले सात दिनों से 10 लाख की आबादी पर एक व्यक्ति की मौत हो रही है.

इसे भी पढ़ें

राजधानी में उपद्रव के बाद हरियाणा सरकार की सख्ती, 3 जिलों में 28 जनवरी की शाम 5 तक इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद

खालिस्तानी और पाकिस्तानी मंसूबों का गठजोड़ बेपर्दा, लाल किले के उपद्रव को भुनाने में जुटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget