एक्सप्लोरर

Unlock-1 के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किए SOP, जानिए धार्मिक स्थलों के लिए क्या हैं नियम

गृह मंत्रालय ने 8 जून से शुरू हो रहे अनलॉक-1 के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी कर दी है. जिन स्थानों पर ढील दी जा रही है वहां कुछ नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा.

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने 8 जून से शुरू हो रहे अनलॉक-1 के लिए मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी जारी कर दी है. 8 जून से जिन स्थानों पर ढील दी जा रही है वहां कुछ नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा.

गृह मंत्रालय ने अनलॉक-1 के लिए जारी किए एसओपी

गृह मंत्रालय के एसओपी के मुताबिक कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की इजाजत नहीं होगी. लोगों को खांसने-छींकने के दौरान चेहरे और नाक को ढंक कर रखना होगा. टिशू, रुमाल का इस्तेमाल करनेवालों को उसे उचित स्थान पर फेंकना होगा. धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को मास्क लगाना, प्रवेश से पहले हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा. उन्हें आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की भी हिदायत दी गई है.

धार्मिक स्थलों को भी करना होगा नियमों का पालन

  • धार्मिक स्थलों के गेट पर हैंड सैनेटाइजर रखना, थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य.
  • सिर्फ बिना लक्षण वाले लोगों को अंदर जाने की इजाजत होगी.
  • एक ही समय में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा नहीं होने देना होगा.
  • जूते-चप्पलों को उचित दूरी पर अलग-अलग रखना होगा.
  • धार्मिक स्थल के परिसर में जाने से पहले हाथ-पैर साबुन से अच्छी तरह धोना.
  • परिसर की दुकानों, स्टॉल, कैफेटेरिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन.
  • मंदिर में लाइन लगाते वक्त दूरी के लगे निशानों में खड़ा होना होगा.
  • मूर्ति या पवित्र किताब को छूने की मनाही होगी.
  • हाथों से प्रसाद या फिर पवित्र जल देने की इजाजत नहीं होगी.
  • सामुदायिक रसोई, लंगर का खाना बनाते, बांटते समय दूरी का ख्याल रखना.
  • प्रार्थना के लिए श्रद्धालुओं को अपनी चटाई, आसन या कपड़ा लेकर आना होगा.
  • समय-समय पर शौचालयों, हाथ-पैर धोने की जगहों की साफ-सफाई करना.
  • धार्मिक स्थलों के फर्श को भी दिन भर में कई बार साफ करना होगा.

महाराष्ट्र: शिवसेना की शाखा में शुरू हुआ क्लीनिक, मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टर

आरएसएस के नाम से किए गए वायरल ट्वीट की पड़ताल, संगठन ने कहा-छवि खराब की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला

वीडियोज

Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget