एक्सप्लोरर

सत्येंद्र जैन के जेल जाने के मामले पर अमित शाह ने दिया सख्त जवाब, कहा - 'उनके खिलाफ...'

Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन के मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वे ट्रायल फेस कर रहे हैं.

संसद में पेश किए गए 130वें संविधान संशोधन बिल को लेकर विवाद चल रहा है. इस मामले पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने सोमवार (21 अगस्त) को एएनआई को दिए इंटरव्यू के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को लेकर भी बात की. सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का गंभीर आरोप लगा था. वे इसके साथ-साथ और भी मामलों की वजह से जेल में हैं.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "उन्हें चार साल तक जमानत नहीं मिली. केस अभी भी चल रहा है. जिस FIR में वो चार साल जेल में रहे, उसमें क्लोजर रिपोर्ट दाखिल नहीं हुई. 2022 के केस में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल हुई. जिन चार मामलों में वो जेल गए और लंबे समय तक रहे, उन चारों मामलों में सीबीआई ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है और वो ट्रायल फेस कर रहे हैं. सत्येंद्र जैन को जिन-जिन मामलों में लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा, उन सभी में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई है और वो ट्रायल फेस कर रहे हैं."

अपने खिलाफ केस को लेकर क्या बोले अमित शाह

अमित ने खुद का जिक्र करते हुए कहा, ''मुझ पर आरोप लगा, और जैसे ही सीबीआई ने मुझे समन किया, समन के दूसरे ही दिन ही मैंने इस्तीफा दे दिया था. केस चला और उसमें फैसला भी आया कि यह पॉलिटिकल वेंडेटा का मामला है और केस से कहीं भी, दूर-दूर तक मेरा कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं था और केस को मेरे सामने ही खारिज कर दिया गया.''

उन्होंने कहा, ''मुझे बेल 1996 में ही मिल गई थी, लेकिन जब तक मेरे सामने केस रद्द नहीं हो गया, तब तक मैंने कोई संवैधानिक पद स्वीकार नहीं किया. ये (विपक्ष) मुझे क्या ही नैतिकता सिखाएंगे.''

130वें संविधान संशोधन बिल में क्या है

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान अमित शाह ने 130वां संविधान संशोधन बिल पेश किया था. इस बिल का सबसे अहम लक्ष्य मंत्रियों की जवाबदेही तय करना है. इसके तहत अगर कोई केंद्रीय या राज्य मंत्री, प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री किसी गंभीर अपराध के आरोप में लगातार 30 दिन तक जेल या हिरासत में रहता है तो 31वें दिन इस्तीफा देना होगा, अगर वह ऐसा नहीं करता है तो खुद ही पद से हटा दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget