एक्सप्लोरर

हिंदू महासभा ने लगाई गोडसे की मूर्ति, कांग्रेस ने किया आंदोलन का एलान

आंदोलन कर रहे एक छात्र ने कहा, ‘‘यह वाइस चांस्लर के पद के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन है. हम विश्वविद्यालय से दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने और लॉ कॉलेज में सिनियर छात्रों के एक समूह द्वारा रैगिंग रोकने की मांग करते हैं.’’

भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हिंदू महासभा कार्यालय में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की मूर्ति स्थापित किए जाने से राज्य की सियासत में तनातनी का माहौल है. विपक्षी कांग्रेस ने इसके विरोध में शुक्रवार को राज्य भर में आंदोलन का ऐलान किया है. कांग्रेस के नेता महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने मौन धरना देंगे. राजधानी भोपाल में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हबीबगंज पहुंचकर प्रदर्शन किया. साथ ही हिंदू महासभा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की.

यहां पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हिंदू महासभा को सरकार का संरक्षण हासिल है. कांग्रेस की मांग है कि हिंदू महासभा पर प्रतिबंध लगाया जाए और राष्ट्रपिता के हत्यारे की मूर्ति स्थापित करने वालों पर 'राष्ट्रद्रोह' का मामला दर्ज किया जाए.

ग्वालियर में बुधवार को हिंदू महासभा के कार्यालय में गोडसे की मूर्ति स्थापित किए जाने के साथ मंदिर बनाने का संकल्प भी लिया गया था. महासभा के नेता डॉ जयवीर सिंह भारद्वाज ने गोडसे को 'देशभक्त' बताया. उन्होंने कहा था कि इस मूर्ति की नियमित पूजा होगी और हर मंगलवार को विशेष आरती की जाएगी.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा, "प्रदेश में गोडसे की मूर्ति स्थापित होना और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चुप्पी साधना कई सवाल खड़े करती है. जिला स्तर पर होने वाले इस आयोजन के बाद राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा."

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में साजिशन गांधी जी की मूर्ति को जलाया जा रहा है और गोडसे की मूर्ति स्थापित हो रही है. बीजेपी सरकार महात्मा गांधी को अपमानित करने का 'सुनियोजित प्रयास' कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मुरैना जिले के जौरा में महात्मा गांधी की मूर्ति को जलाया गया और पूरी सरकार मौन रही. वहीं दूसरी ओर, इसी सरकार की विधारधारा वाली हिंदू महासभा ने ग्वालियर में बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे की मूर्ति स्थापित की. इस पर सरकार की चुप्पी बताती है कि यह जानबूझकर सोची-समझी षड्यंत्र का हिस्सा है.

वहीं भाजपा और सरकार से जुड़े लोग इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं. बस यही कह रहे हैं कि वह संगठन अलग है और उसकी अपनी विचारधारा है. जहां तक विचारधारा का सवाल है, याद रहे कि जब खादी के कैलेंडर से गांधी की तस्वीर हटाई गई थी, तो बीजेपी नेता और हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा था कि 'धीरे-धीरे नोटों से भी गांधी की तस्वीर हटाई जाएगी.' साल 2014 में उत्तर प्रदेश के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने संसद की सीढ़ी पर मीडिया से कहा था, "गोडसे हमारे लिए पूजनीय हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget