एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के चलते आई बाढ़ ने मचाई तबाही, एक की मौत, 10 लापता

हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के चलते आई बाढ़ में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 10 लोग लापता हैं. आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने जानकारी दी है.

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 10 लोग लापता हैं. आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ ने बुधवार को यह जानकारी दी.

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि लाहौल-स्पीति में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 9 लोग लापता हो गए हैं. साथ ही चम्बा जिले से एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली है.

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे लाहौल के उदयपुर में बादल फटा. मजदूरों के दो तम्बू और एक निजी जेसीबी पानी में बह गई और जम्मू-कश्मीर निवासी 19 वर्षीय श्रमिक मोहम्मद अल्ताफ घायल हो गया. अल्ताफ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है.

लापता लोगों की तलाश जारी- अधिकारी

अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दलों को लापता लोगों की तलाश के लिए भेजा गया, लेकिन पानी के तेज बहाव ने मंगलवार रात तलाश अभियान को बाधित किया. उन्होंने बताया कि तलाश अभियान बुधवार सुबह फिर से शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि चम्बा में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में चम्बा-पठानकोट मार्ग पर चाणेड तहसील में एक जेसीबी हेल्पर बह गया. पुलिस और दमकल के दल तलाश अभियान चला रहे हैं.

मोख्ता ने बताया कि लाहौल-स्पीति के विभिन्न हिस्सों में कई स्थानों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और लगभग 60 वाहन फंस गए हैं. लाहौल में राज्य राजमार्ग संख्या 26 (एसकेटीटी) पर किर्तिंग गांव के पास भूस्खलन के कारण सड़क बाधित हो गई है. इसकी मरम्मत के लिए एक जेसीबी भेजी गई है.

राज्य में रेड अलर्ट जारी

इस बीच, राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है और शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया है. मोख्ता ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को भारी बारिश के कारण भागा नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद लाहौल-स्पीति के दारचा गांव से कई लोगों को बाहर निकाला गया था.

दारचा पुलिस जांच चौकी के मुताबिक, भारी बारिश से नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया, जिसके कारण नदी किनारे की तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. अधिकारी ने बताया कि निचले इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

यह भी पढ़ें.

पंजाब के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में खत्म होगी गुटबाजी, आलाकमान ने उठाये ये कदम

कर्नाटक में मुख्यमंत्री के साथ तीन उप मुख्यमंत्री लेंगे शपथ, जानें- बसवराज बोम्मई को चुने जाने के पीछे की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वकील से कथित मारपीट के विरोध में बाकी वकीलों ने नहीं लड़ा आरोपियों का मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट ने केस यूपी से दिल्ली किया ट्रांसफर
वकील से कथित मारपीट के विरोध में बाकी वकीलों ने नहीं लड़ा आरोपियों का मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट ने केस यूपी से दिल्ली किया ट्रांसफर
मोइनाबाद ड्रग कांड: तेलंगाना विधान परिषद में गरमाई बहस, महेश कुमार गौड़ ने के.चंद्रशेखर राव को ललकारा
मोइनाबाद ड्रग कांड: तेलंगाना विधान परिषद में गरमाई बहस, महेश कुमार गौड़ ने के.चंद्रशेखर राव को ललकारा
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने किया DGP-IG समेत कई अधिकारियों का ट्रांसफर, भड़कीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
बंगाल में चुनाव आयोग ने किया कई अधिकारियों का ट्रांसफर, भड़कीं ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
ये हैं भारत के टॉप-10 अमीर, पहले नंबर पर मुकेश अंबानी, देखें लिस्ट में और कौन-कौन
ये हैं भारत के टॉप-10 अमीर, पहले नंबर पर मुकेश अंबानी, देखें लिस्ट में और कौन-कौन

वीडियोज

इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
ईरान ने मारे बम...इजरायल बेदम!
CM योगी के 9 साल पर विपक्ष की घेराबंदी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget