एक्सप्लोरर

रोजगार नहीं मिलने को अच्छा बताने वाले रेल मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

देश में कथित मंदी और कमजोर अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार विरोधियों के निशाने पर है ऐसे में रेल मंत्री का ये बयान सरकार की परेशानी बढ़ा सकता है.

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने आर्थिक नीतियों और रोजगार को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी पर सवाल खड़े किए. आपको बता दें कि हिमाचल में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं. राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में फूंका चुनावी बिगुल, कहा- वीरभद्र सिंह होंगे CM कैंडिडेट आर्थिक नीतियों की वजह से बेरोजगारी बढ़ी- राहुल गांधी राहुल ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘’ मोदी सरकार की तरफ से जल्दबाजी में जीएसटी लागू करने की वजह से 30 लाख लोगों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए की आर्थिक नीतियों की वजह से बेरोजगारी बढ़ गई है. द्वारकाधीश के दरबार में दो दिग्गज: जानें क्यों अहम है दोनों नेताओं के लिए ये चुनाव? मोदी राज में रोजगार नहीं- राहुल गांधी राहुल गाधी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि नौकरियां कम होना एक अच्छा संकेत है. राहुल गांधी ने कहा है, ‘’ये अपमानजनक है. मैं इस तरह के बयान से आहत हूं. चीन हर रोज 50 हजार रोजगार का सृजन कर रहा है, जबकि मोदी के मेक इन इंडिया, स्टार्टअप और स्टैंडअप के जरिए महज 450 लोगों को हर दिन रोजगार मिल पर रहा है.’’ क्या कहा था पीयूष गोयल ने? दरअसल एक कार्यक्रम में भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल नौकरी कम होने पर चिंता जता रहे थे. उस वक्त वहां मौजूद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें टोकते हुए कहा, ‘’नौकरी नहीं मिलना अच्छा है, क्योंकि आज के युवा बिजनेसमैन बनना चाहते हैं.’’ piyush हिमाचल में विधानसभा की 68 सीटें हैं मंडी में वीरभद्र सरकार के 5 साल पूरे होने पर रखी गयी इस रैली को 'विकास से विजय' का नाम दिया गया था. मंडी की 10 सीटों में से पांच सीट कांग्रेस और पांच सीट बीजेपी के पास हैं. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं. बता दें कि देश में कथित मंदी और कमजोर अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार विरोधियों के निशाने पर है, ऐसे में रेल मंत्री पीयूष गोयल का ये बयान सरकार की परेशानी बढ़ा सकता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget