एक्सप्लोरर

सेराज विधानसभा सीट से लेकर शिमला तक... ये हैं हिमाचल प्रदेश की 8 वीआईपी सीटें, दिग्गजों के बीच मुकाबला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे. इसे पहले ये जान लीजिए कि किन सीटों पर कांटे की टक्कर हो सकती है और कौन-कौन सी विधानसभा सीटों पर सियासी पारा चरम पर है.

Himachal VIP Assembly Seats: हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है. 55 लाख से ज्यादा मतदाता 68 सीटों पर 412 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. हिमाचल में इस बार चुनाव इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि चुनावी मैदान में कांग्रेस और बीजेपी के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी ताल ठोक रही है. एक तरफ जहां बीजेपी ने "राज नहीं रिवाज बदलने" का नारा दिया है तो वहीं कांग्रेस हिमाचल की परंपरा से उम्मीद लगाकर बैठी है. परंपरा वही कि हर बार की तरह इस बार भी सत्ता बदलेगी. हालांकि, इन चुनावों में उन सीटों के बारे में भी जानना बेहद जरूरी हो जाता है, जहां बेहद कांटे का मुकाबला होने की संभावना है. साथ ही ये भी जान लीजिए कि प्रदेश में कौन-कौन सी सीट इस बार वीआईपी बनी हुई है. 

सेराज विधानसभा सीट 

सेराज विधानसभा सीट प्रदेश की वीआईपी सीटों में से एक है. इन सीट पर सिसायी पारा इसलिए हाई है, क्योंकि यहां से प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनावी मैदान में हैं. उनके सामने कांग्रेस पार्टी के चेतराम ठाकुर की चुनौती है. वहीं आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार गीता नंद ठाकुर भी इस सीट से चुनावी रण में हैं.

हरोली विधानसभा सीट 

हरोली विधानसभा सीट पर भी मुकाबला टक्कर का होने की उम्मीद है. इस सीट पर बीजेपी के नेता रामकुमार के सामने कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री हैं. इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रविंद्र पाल सिंह हैं. मौजूदा समय में हरोली क्षेत्र में वोटरों की संख्या देखी जाए तो यहां पर कुल 87,281 वोटर हैं. इसमें 44,178 पुरुष मतदाता व 43,103 महिला मतदाता हैं. क्षेत्र में एक थर्ड ट्रांसजेंडर वोटर भी है.

शिमला विधानसभा सीट 

यह सीट भी इस चुनाव में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बीजेपी की तरफ से इस सीट पर रवि मेहता उम्मीदवार बनाए गए हैं. कांग्रेस ने पूर्व सीएम के बेटे विक्रमादित्य सिंह को चुनाव के मैदान में उतारा है. आप के तरफ से इस सीट के लिए प्रेम ठाकुर उम्मीदवार बनाए गए हैं.

मंडी विधानसभा सीट

इस विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अनिल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने चंपा ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है. आप ने श्याम लाल को अपना उम्मीदवार बनाया है.

हमीरपुर विधानसभा सीट

बीजेपी ने इस सीट पर नरेंद्र ठाकुर को चुनावी रण में उतारा है तो वहीं दुसरी तरफ कांग्रेस ने पुष्पेंद्र वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है. आप ने इस सीट पर सुशील कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है.

नादौन विधानसभा सीट

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू, जिन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है, नादौन से चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी ने यहां से विजय अग्निहोत्री को मैदान में उतारा है.

फतेहपुर विधानसभा सीट

हाल ही में फतेहपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने वाली भवानी पठानिया का मुकाबला बीजेपी के मंत्री और प्रत्याशी राकेश पठानिया से है. आप ने हिमाचल के पूर्व मंत्री राजन सुशांत को यहां से मैदान में उतारा है. यहां 87 हजार से अधिक मतदाता हैं. 

सुजानपुर विधानसभा सीट

सुजानपुर में कांग्रेस ने फिर से राजिंदर सिंह राणा को मैदान में उतारा है जिन्होंने 2017 के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराया था. इस सीट से बीजेपी ने रंजीत सिंह और आप ने अनिल राणा को मैदान में उतारा है.

ये भी पढ़ें- कितने विधायकों का कटा टिकट, कौन किसे देगा टक्कर...हिमाचल प्रदेश में वोटिंग के बीच जानें ये 10 दिलचस्प बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर खाली, CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस-गृह सचिव की बैठक, IB चीफ भी मौजूद, पूरे हालात पर नजर
LIVE: जंतर-मंतर खाली, CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस-गृह सचिव की बैठक, IB चीफ भी मौजूद, हालात पर नजर
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
'क्या यह कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे तो CJP ने उठाए सवाल
'ये कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले तो CJP ने उठाए सवाल

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget