एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Election 2022: कांग्रेस ने कहा- ट्रबल इंजन सरकार, बीजेपी बोली- ये टुकड़े-टुकड़े गैंग चलाते हैं

हिमाचल चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने एक-दूसरे पर जमकर तीखे वार किए. इन सबके बीच बीजेपी ने दावा किया कि वो इस बार नया रिवाज बनाएंगे.

Himachal Pradesh Election : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने तीखा रवैया अपनाए रखा. बीजेपी नेता संजय टंडन ने कहा, ‘‘पार्टी ने मंगलवार शाम से ‘नया रिवाज बनाएंगे, फिर भाजपा लाएंगे’ की टैगलाइन के साथ अभियान की शुरुआत की. टैगलाइन ज़ाहिर तौर पर प्रत्येक विधानसभा चुनाव में वैकल्पिक दलों की सरकारों को चुनने वाली राज्य की प्रवृत्ति को दर्शाती है.

बीजेपी ने 15 सेकंड के छोटे-छोटे वीडियो मैसेज तैयार किए हैं, जिनमें से कुछ मैसेजों में पुरानी पार्टियों को निशाना बनाया गया है. दूसरी ओर कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनावों के समय कथित तौर पर बड़े वादे करने और उसे पूरा नहीं करने के लिए बीजेपी पर निशाना साधा है.

हिमाचल का विशेष दर्जा छीन लिया

बीजेपी के एक वीडियो मैसेज के मुताबिक, ‘‘उन्होंने (कांग्रेस) हिमाचल का विशेष दर्जा छीन लिया और हमने उसे सम्मानपूर्वक लौटा दिया.’’ यह मैसेज बीजेपी नेताओं के चुनाव प्रचार के दौरान इस बात का उल्लेख है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  तत्कालीन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा और एक औद्योगिक पैकेज दिया था, जिसे बाद में तत्कालीन कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (सप्रंग) सरकार ने खत्म कर दिया था.

कांग्रेस ‘‘टुकड़े-टुकड़े’’गिरोह चलाती है.

बीजेपी के एक मैसेज के मुताबिक, पार्टी देश में एकता को मजबूत करती है, जबकि कांग्रेस ‘‘टुकड़े-टुकड़े’’ गिरोह चलाती है. बीजेपी ने विपक्षी दल के शासन के दौरान कथित घोटालों को लेकर भी निशाना साधा है. सत्तारूढ़ दल ने कहा कि उसने राज्य में एक ईमानदार और पारदर्शी शासन दिया है. एक अन्य वीडियो मैसेज के मुताबिक, ‘‘हिमाचल की पुकार, फिर एक बार ईमानदार डबल इंजन बीजेपी सरकार.’’

बीजेपी शासन में सड़कों की हालत वाकई खराब हो गई है

कांग्रेस ने ‘‘डबल इंजन वाली’’ सरकार के बीजेपी के बार-बार किए गए दावे पर भी कटाक्ष किया, इसे ‘ट्रबल (परेशानी) इंजन’ करार दिया है.’’ विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि बीजेपी शासन में सड़कों की हालत वाकई खराब हो गई है.

दोनों पार्टियां सोशल मीडिया पर दिखा रहे है आक्रामक रूप 

कांग्रेस ने कहा, ‘‘सड़कें नालियों में बदल गई हैं. चलना मुश्किल हो गया है.’’ मैसेज के मुताबिक, ‘‘कांग्रेस का मतलब विकास और विश्वास की गारंटी.’’ दोनों पार्टियां अपने-अपने घोषणापत्र में जनता से किए गए वादों को प्रचारित करने के लिए सोशल मीडिया मंचों का आक्रामक रूप से उपयोग कर रही हैं.

ये भी पढ़ें : Himachal Pradesh Election: क्या हिमाचल प्रदेश में 'बीजेपी के बागी' समीकरण बिगाड़ सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget