एक्सप्लोरर

हिमाचल: धूमल की हार, जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे- सूत्र

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017: प्रेम कुमार धूमल को बीजेपी पहले ही अपना सीएम उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी. लेकिन धूमल की हार के बाद उनके सीएम पद की दावेदारी लगभग खत्म हो चुकी है.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017: गुजरात में बीजेपी ने जीत दर्ज की तो हिमाचल में भी बीजेपी कांग्रेस से सत्ता छीनने में कामयाब रही, लेकिन हिमाचल की जीत तब फीकी पड़ गई जब बीजेपी की सेना तो जीती लेकिन सेनापति प्रेम कुमार धूमल हार गए. धूमल की हार के बाद अब सीएम उम्मीदवारों के नाम पर कयास लगाए जा रहे हैं. ABP न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर का नाम सीएम के तौर पर सबसे आगे चल रहा है. जयराम ठाकुर जाति से राजपूत हैं. इसलिए उनके नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है. क्योंकि प्रदेश में राजपूतों की संख्या ज्यादा है. गुजरात-हिमाचल में मिली जीत के बाद पीएम मोदी-अमित शाह ने ऐसे मनाया जश्न जयराम ठाकुर ने कहा है, ‘’पार्टी मेरे लिए जो काम तय करती है मैं वही काम करता हूं. पार्टी जो तय करेगी में वही करूंगा.’’ जयराम ठाकुर सेराज सीट से लगातार पांचवीं बार जीते हैं और बीजेपी की पिछली सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री थे. यह हिमाचल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. साल 1998 में इन्होंने सबसे पहले विधानसभा का चुनाव जीता था. बता दें कि बीजेपी के सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल अपनी पारंपरिक सीट हमीरपुर की जगह सुजानपुर से चुनाव मैदान में थे. धूमल के खिलाफ कांग्रेस के टिकट से उन्हीं के पुराने करीबी राजेंद्र सिंह राणा मैदान में थे. लेकिन राजेंद्र सिंह राणा ने धूमल को चुनावी मैदान में पटखनी दे दी. हिमाचल प्रदेश में खिला कमल, प्रेम कुमार धूमल की हार पर रो पड़े समर्थक प्रेम कुमार धूमल को बीजेपी पहले ही अपना सीएम उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी. लेकिन धूमल की हार के बाद उनके सीएम पद की दावेदारी लगभग खत्म हो चुकी है. लिहाजा अब सवाल ये कि हिमाचल में बीजेपी किसको अपना मुख्यमंत्री चुनेगी? हिमाचल में नए मुख्यमंत्री की तलाश के लिए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यवेक्षक बनाया गया है. सीएम के नाम पर आखिरी मुहर बीजेपी संसदीय बोर्ड को लगानी है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों में से बीजेपी को 44 सीटें मिली हैं. जबकि कांग्रेस 21 पर सिमट गई. तीन सीटें अऩ्य के खाते में गई हैं. हिमाचल में बीजेपी को करीब 48.6 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 41.9 फीसदी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget