एक्सप्लोरर

Kartavya Path: कांग्रेस विधायक ने मोदी सरकार के 'कर्तव्य पथ' का किया स्वागत, कहा- हर इमारत से हटना चाहिए अंग्रेजों का नाम

Congress Reactions on Kartavya Path: राजपथ का नाम कर्तव्य पथ किए जाने पर कई कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया लेकिन हिमाचल से पार्टी के एक विधायक ने मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया है.

Congress MLA Welcomes Modi Govt Decision: हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण (Shimla Rural) से कांग्रेस विधायक (Congress MLA) विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने मोदी सरकार (Modi Govt) की ओर से दिल्ली के राजपथ (Rajpath) का नाम कर्तव्य पथ (Kartavya Path) किए जाने का स्वागत किया है. गुरुवार को एक फेसबुक पोस्ट में कांग्रेस विधायक ने लिखा, ''राजपथ का पुन: नामकरण कर कर्तव्य पथ करना स्वागत योग्य निर्णय है.''

हिमाचल प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने लिखा, ''अंग्रेजों का राज चला गया, उनका हर इमारत पर नाम भी बदला जाना चाहिए.''

सेंट्रल विस्टा योजना के तहत पूरी हुई पहली परियोजना

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने का प्रस्ताव नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) में दिया था. बुधवार को एनडीएम से ने विशेष बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक का रास्ता अब कर्तव्य पथ के तौर पर जाना जा रहा है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल शाम को सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना सेंट्रल विस्टा के तहत नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का लोकार्पण किया और कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया. पीएम ने इस अवसर को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया. मोदी सरकार की 13,450 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत पूरी हुई यह पहली परियोजना है.

मल्लिकार्जुन खड़गे-पवन खेड़ा ने साधा निशाना

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस मोदी सरकार की सेंट्रल विस्टा परियोजना पर विरोध जता चुकी है. कर्तव्य पथ के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा, ''फुटपाथ का दोबारा काम करना, कुछ सौंदर्यीकरण करना, नया नाम देना और प्रधानमंत्री का खुद इसका उद्घाटन करना, मुझे समझ नहीं आता कि इसकी क्या जरूरत थी?'' 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ''राजपथ का नाम बदलना ही था तो ‘राजधर्म’ पथ कर देते, अटल जी की आत्मा को जरूर शांति मिलती.'' कांग्रेस छोड़ चुके नेता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट किया, ''राजपथ से कार्तव्यपथ नाम बदलने का सबसे बढ़िया फैसला है-  लोक सेवा के मूल सार की याद दिलाता है कि यह शासन करने का अधिकार नहीं, बल्कि सेवा करने का कर्तव्य है.''

ये भी पढ़ें

अमित शाह ने ‘फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली’ को दिखाई हरी झंडी, 75 बाइक पर निकले 120 राइडर्स

Defence News: दुश्मन को ढूंढ़कर तबाह करेगी भारत की मिसाइल QRSAM, जानिए इस अचूक हथियार की खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget