एक्सप्लोरर

हिमाचल: ABP से बोले पूर्व सीएम शांता कुमार- ‘प्रदेश में कई नेता हैं जो बन सकते हैं सीएम’

सूत्रों के हवाले से वाले खबर है कि इस बात पर भी विचार हो रहा है कि धूमल को मुख्यमंत्री बनाया जाए और छह महीने के अंदर वो चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंच जाएं.

नई दिल्ली: हिमाचल में बीजेपी जीत गई लेकिन मुख्यमंत्री के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल हार गए. अब प्रदेश में नए मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बना हुआ है. अब पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे नेता हैं जो सीएम की जिम्मेदारी को निभा सकते हैं. उन्हें मौका मिलना चाहिए. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में शांता कुमार ने कहा है, ‘’मौका उसको देना चाहिए जो उस समय की परिस्थितियों के मुताबिक सबसे उपयुक्त लगे. जरुरी नहीं है कि जो पहले मुख्यमंत्री रहे हो उन्हें ही मौका मिले. नए लोगों को भी मौका मिलना चाहिए.’’ शांता कुमार ने आगे कहा, ‘’बीजेपी को बहुमत मिला है लेकिन धूमल नहीं जीत सके. ऐसे में पार्टी विचार कर रही है.’’ हालांकि शांता कुमार ने कहा, ‘’हिमाचल प्रदेश में ऐसे बहुत से नेता है जो आज इस जिम्मेदारी को निभा सकते हैं. अब किसको सामने लाना है ये फैसला हाईकमान को करना है.’’ वहीं, सूत्रों के हवाले से वाले खबर है कि इस बात पर भी विचार हो रहा है कि धूमल को मुख्यमंत्री बनाया जाए और छह महीने के अंदर वो चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंच जाएं. बता दें कि  बीजेपी के सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल अपनी पारंपरिक सीट हमीरपुर की जगह सुजानपुर से चुनाव मैदान में थे. धूमल के खिलाफ कांग्रेस के टिकट से उन्हीं के पुराने करीबी राजेंद्र सिंह राणा मैदान में थे. लेकिन राजेंद्र सिंह राणा ने धूमल को चुनावी मैदान में पटखनी दे दी. हिमाचल में बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत राज्य में बीजेपी की बंपर जीत हुई है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों में से बीजेपी को 44 सीटें मिली हैं. जबकि कांग्रेस 21 पर सिमट गई. तीन सीटें अऩ्य के खाते में गई हैं. हिमाचल में बीजेपी को करीब 48.6 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 41.9 फीसदी. हिमाचल में लोगों का बीजेपी पर भरोसा और जनाधार दोनों बढ़ा है.लिहाजा पार्टी के लिए चुनौती एक जननेता की तलाश की है. जिसमें कुशल नेतृत्व और धूमल की कमी की भरपाई करने की क्षमता हो.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget