एक्सप्लोरर

गाड़ी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है तो हो जाएं सावधान, दिल्ली में शुक्रवार-शनिवार को काटे गए 790 चालान

अगर आपने गाड़ी 2019 के बाद खरीदी है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं. गाड़ी के रेजिस्ट्रेशन के साथ ही एचएसआरपी नंबर प्लेट की सुविधा मिल रही है. हालांकि दिल्ली में इसके लिए जागरूक करने को अभियान चलाया जा रहा है और 9 अलग-अलग इलाकों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना होने पर जुर्माना लगाया जा रहा है.

नई दिल्ली: राजधानी में अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर्स अनिवार्य हो गए हैं. ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारीयों ने कहा है कि पिछले कई दिनों से लोगों को छूट दी जा रही थी, मगर अब जागरूक करने के लिए सीमित अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत दिल्ली के 9 अलग-अलग इलाकों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना होने पर जुर्माना लगाया जा रहा है.

एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर्स अनिवार्य

एचएसआरपी ना होने पर ड्राइवरों को 5500 रुपए का जुर्माना भरना पड़ सकता है. दिल्ली में ये अभियान 16 दिसंबर से शुरू हुआ है और जनवरी के पहले हफ्ते तक सख्ती से लागू किया जाएगा. फिलहाल दिल्ली परिवहन विभाग की 9 टीमें चालान की प्रक्रिया को अंजाम दे रही हैं. आगे टीमों की संख्या बढ़ाकर 50 करने का प्रावधान है. टीम के सदस्य दिल्ली के अलग-अलग कोने पर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेंगे. दिल्ली में अभियान के पहले दिन लगभग 200 ड्राइवरों से चालान वसूल गए.

दो दिनों में राजधानी में कुल 790 काटे गए चालान

दो दिनों में कुल मिलाकर 790 चालान हुए. पहले दिन शुक्रवार को 293 चालान और शनिवार को दुगना 497 चालान काटा गया. परिवहन विभाग के मुताबिक अगर किसी ने नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर के लिए बुकिंग कराई है तो उसका चालान नहीं कटेगा. यह बुकिंग स्लिप अपॉइन्टमेंट की डेट से 15 दिनों तक मान्य रहेगी. मोटर व्हीकल एक्ट में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट 1 अप्रैल 2019 से पहले के सभी वाहनों पर अनिवार्य है. साल 2012 से ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जा रहें हैं.

2018 से कलर कोडेड स्टीकर लगाने की प्रक्रिया चल रही थी. कलर कोडेड स्टीकर में पेट्रोल गाड़ी के लिए नारंगी रंग का स्टीकर, डीजल गाड़ी के लिए नीले और इलेक्ट्रिकल वाहनों के लिए ग्रे कलर का स्टीकर रखा गया है. एचएसआरपी 10 अंकों के नंबर के साथ मिलता है. उसमें जरूरी डाटा जैसे इंजन नंबर, गाड़ी नंबर एक जगह स्टोर रहती है. उसके होने से गाड़ी चोरी होने के बाद ट्रैक करना आसान हो जाता है.

अगर आपने गाड़ी 2019 के बाद खरीदी है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं. गाड़ी के रेजिस्ट्रेशन के साथ ही एचएसआरपी नंबर प्लेट की सुविधा मिल रही है. सभी चार पहिया वाहनों पर एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टिकर लगवाना जरूरी है. दो पहिया वाहनों के लिए केवल एचएसआरपी अनिवार्य है. रजिस्ट्रेशन प्लेट www.bookmyhsrp.com पोर्टल पर आवेदन की सुविधा मौजूद है. पहले से एचएसआरपी लगी हुई गाड़ियों में सिर्फ कलर कोडेड स्टिकर लगवाना है. इसके लिए पोर्टल पर अलग से लिंक दिया गया है. पोर्टल पर निजी और कमर्शियल गाड़ियों के दो विकल्प दिखाई देंगे. ऑनलाइन बुकिंग करने वक्त चेसिस नंबर और इंजन नंबर दर्ज करना पड़ेगा.

पर्दे पर पहली बार नेता का रोल निभाने जा रहे हैं Saif Ali Khan, क्या इस बार दर्शकों को फिर करेंगे इम्प्रेस?

Ind vs Aus: प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा पर लगा भारतीय टीम के हार का आरोप, सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या है वजह?
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या वजह?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget