एक्सप्लोरर

दिल्ली, मुंबई सहित राजस्थान में हो सकती है बारिश, वडोदरा में आफत के बाद पटरी पर लौट रही जिंदगी

मानसून की बारिश की रफ्तार सुस्त रही तो लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि इस बार बारिश कम होगी, लेकिन जब मानसून ने देरी के बाद रफ्तार पकड़ी तो सूखे इलाके में भी बाढ़ जैसी हालत हो गई है. राजस्थान में भारी बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है. यहां आज भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है.

नई दिल्ली: ओडिशा और राजस्थान में आज एक बार फिर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. इन दोनों ही राज्यों में भारी बारिश से पहले ही जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. गुजरात के वडोदरा में विश्वमित्री नदी के जलस्तर में शुक्रवार को गिरावट के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं. मौसम विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई में भी बारिश का अनुमान लगाया है. बता दें कि दिल्ली में इस मौसम में अभी तक एक भी बार तेज बारिश नहीं हुई है.

बता दें कि वडोदरा और इसके आसपास के क्षेत्रों से बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बनने के बाद 5,700 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया. राज्य के अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद और सूरत के बाद राज्य के तीसरे सबसे बड़े शहर वडोदरा में बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई है. यहां 24 घंटे में लगभग 500 मिमी बारिश होने से कई इलाके जलमग्न हैं.

बाढ़ के पानी के साथ मध्यम आकार के सात मगरमच्छ वडोदरा के आवासीय क्षेत्रों में पहुंच गये, जिन्हें वन विभाग के अधिकारियों ने दो दिनों के भीतर पकड़ लिया. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के बाढ़ के हालात को लेकर उनसे फोन पर चर्चा की और केन्द्र की ओर से मदद का आश्वासन दिया.

ओडिशा के निचले इलाकों में भरा पानी, असम में हालात स्थिर

ओडिशा के भी निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया है और मलकानगिरि जिले में सड़क संपर्क टूट गया है. बाढ़ जैसे हालात के चलते जिला प्रशासन ने दो दिनों तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है. मलकानगिरि में बीते 24 घंटे में 115.86 मिमी बारिश हुई है. भुवनेश्वर में एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. असम में हालात जस के तस हैं. राज्य में दो और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है. बाढ़ से राज्य के 12 जिलों में 1,65,763 लोग प्रभावित हुए हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी है. हालांकि, यहां अधिकांश नदियों का जल स्तर कम होने लगा है.

राजस्थान में बारिश का हाल

राजस्थान के जल संसाधन विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अभी तक राजस्थान के किसी भी जिले में "खराब" बारिश नहीं हुई है. राजस्थान के दस जिलों में इस मॉनसून में "अधिक" वर्षा दर्ज की गई है, 14 जिलों में "सामान्य" और सात में "कम" बारिश हुई है. अधिकारियों ने कहा कि राज्य के कुल 810 बांधों में से 31 पूरी तरह भरे हुए हैं और 398 आंशिक रूप से पानी से भरे हुए हैं, जबकि 381 खाली हैं. अजमेर में शुक्रवार सुबह तक अधिकतम 114.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें-

NMC बिल के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, इमरजेंसी सेवा बहाल, OPD में नहीं मिलेगा इलाज

राशिफल, 3 अगस्त शनिवार: कन्या राशि वालों को मिलेगा समय का साथ, जानें अपनी किस्मत

J&K: राज्यपाल से मिले महबूबा-फारूक अब्दुल्ला समेत कई विपक्षी नेता, मलिक बोले- बेवजह पैदा हो रहा है भय J&K: महबूबा बोलीं- अमरनाथ की एडवाइजरी से खौफजदा हैं लोग, राज्य के विशेष दर्जे के साथ छेड़छा़ड न करें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget