एक्सप्लोरर
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, पटना में जल भराव, हिमाचल में 3 की मौत
पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी की कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया है. जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है.

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. जहां दो घंटे की बारिश से बिहार की राजधानी पटना में सड़कों पर पानी भर गया, वहीं हिमाचल प्रदेश में मकान ढहने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई. पटना में जलभराव पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी की कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया है. जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. कंकड़बाग, जयप्रकाश गोलंबर, रामगुलाम चौक, शास्त्रीनगर, राजेंद्र नगर, नागेश्वर कॉलोनी में भी जल जमाव हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में पटना में तेज बारिश हो सकती है. हिमाचल में तीन की मौत हिमाचल प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में आज बारिश हुई. हिमाचल प्रदेश में मकान ढहने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी. भूस्खलन के कारण अकेले मंडी सर्किल में 68 सहित करीब 140 सड़कें बंद हो गईं. राजस्थान के कुछ इलाकों में कल से आज सुबह तक हल्की बारिश हुई. कल आज दिन के दौरान बारिश नहीं हुई. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कल से आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी और दोपहर में हल्की बारिश हुयी. तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी बारिश हुई है.
और पढ़ें
Source: IOCL























