एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र से बिहार और एमपी से गुजरात तक भारी बारिश से मुसीबत, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भारी बारिश की वजह से शहर में तालाब बन गया है. गुजरात के डांग जिले में भी भारी बारिश से कई इलाकों में जल जमाव हो गया है. जिसके चलते डांग के अंबिका नदी में बाढ़ आ गई है.

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. नागपुर में आज थोड़ी राहत है, लेकिन वहां रूक-रूक अभी भी बारिश हो रही है. दूसरी तरफ बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ के हालात हैं, वहां हजारों लोग पानी में फंसे हुए हैं. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भारी बारिश की वजह से शहर में तालाब बन गया है. गुजरात के डांग जिले में भी भारी बारिश से कई इलाकों में जल जमाव हो गया है. जिसके चलते डांग के अंबिका नदी में बाढ़ आ गई है.

गुजरात में बारिश ने मचाया कोहराम

आज गुजरात में बारिश ने कोहराम मचा दिया है. वडसाड़ में भारी बारिश की वजह से दमन गंगा नदी ऊफान पर है. वहीं, डांग जिले में बीती रात हुई भारी बारिश के बाद अंबिका नदी में बाढ़ आ गई. बाढ़ के चलते डांग से लगे नवसारी जिले के गणदेवी तहसील के 16 गांवो में अलर्ट जारी किया गया है. कल रात अकेले डांग के वधई में 6 इंच बारिश हुई है. अगले चार घंटे में बाढ़ का पानी नवसारी की निचले इलाकों में पहुंचने की संभावना है.

तापी में उफान पर नदी नालें

गुजरात के तापी में भी मूलसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है. तापी के सोनगढ़ में दो घंटे में 8 इंच बारिश के बाद नदी नालों में उफान है. तापी की सोनगढ़ नगर के श्री रामनगर, मछी बाजार, बापा सीताराम नगर समते नदी से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

मध्यप्रदेश में खुली नगर पालिका के इंतजामों की पोल

मध्यप्रदेश के कई शहरों में भी इन दिनों जमकर बारिश हो रही है. सिहोर के आष्टा में हुई तेज बारिश ने नगर पालिका के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी. करीब चार घंटे हुई बारिश के बाद इलाके में जगह-जगह पानी भर गया. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

बिहार के मजफ्फरपुर में भारी बारिश से तबाही 

बिहार के मजफ्फरपुर में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है. नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर है. गांव में बाढ़ आ गई है. लोग गांव छोड़ने को मजबूर हो गए हैं. बाढ़ से बचने के लिए लोग खतरा भी मोल ले रहे हैं. एक नाव पर 20 से 25 लोग भर भरकर गांव से बाहर निकल रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

जयपुर: ‘स्वच्छता मिशन’ की उड़ी धज्जियां, PM मोदी के कार्यक्रम से पहले खुले में शौच करते नज़र आए लाभार्थी

पानी में डूबा नागपुर: 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, आज भी नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

बिहार: पोस्मार्टम के बाद नहीं मिली एंबुलेंस, परिवार वाले बाइक पर ले गए 13 साल के बच्चे का शव

बारिश और सुरक्षा कारणों की वजह से बालटाल के रास्ते अमरनाथ यात्रा फिलहाल बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget