एक्सप्लोरर

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, BMC ने कैंसिल की अधिकारियों की छुट्टी

मुंबई में आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है. इसकी वजह से जगह-जगह पानी भर गया है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है.

मुंबई: मुंबई में भीषण बारिश की आशंका के बीच मुंबई नगर निगम(बीएमसी) ने शनिवार और रविवार के लिए अपने अधिकारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बीएमसी ने ये कदम उठाया है. मुंबई में आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है. इसकी वजह से जगह-जगह पानी भर गया है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है. मुंबई के मुलुंद, घाटकोपर, कुर्ला, दादर और पारेल इलाकों बहुत तेज बारिश हुई. लगातार बारिश की वजह से शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की भी घटना सामने आई है.

तेज बारिश की वजह से कई इलाकों खासकर खार, सिओन और वर्ली में बहुत ज्यादा पानी भर गया है. सुबह 11 से 12 बजे के बीच कुर्ला में 15 मिलीमीटर, चेंबूर में 13 मिलीमीटर, गोरेगांव में 26 मिलीमीटर और मलाड में 18 मिलीमीटर बारिश हुई है.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई है. मुंबई समेत उत्तरी तटीय महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में 9-12 जून के बीच तेज से बहुत तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक रत्नागिरी. सिंधुदुर्ग, मुंबई, थाणे, रायगढ़ और पालघर जिले में 9 जून को भारी बारिश होगी वहीं कोंकण क्षेत्र के अन्य छह जिलों में भी ऐसे ही मौसम के रहने की संभावना है.

भारी बारिश के मद्देनजर राज्य आपदा राहत सेल को राज्य के लगभग सभी जगहों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. जिला प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार कर दिया गया है. इसके अलावा कमीश्नर, कलेक्टर, नगर निगम और तहसीलदार के ऑफिसों के कंट्रोल रूम में निर्देश जारी किया गया है.

वहीं थाणे पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी सुरक्षित उंचे स्थान पर चले जाएं क्योंकि निचले इलाकों में तेजी से पानी भर रहा है. थाणे में 35 से ज्यादा इलाके ऐसे हैं जहां पर बाढ़ आने का खतरा बना रहता है.

हालांकि भारी बारिश के बावजूद मुंबई की लोकल ट्रेने सामान्य रूप से चल रही हैं. बताया जा रहा है कि 10 जून तक मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर इलाकों में मानसून पहुंचेगा. ये प्री-मानसून बारिश है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget