एक्सप्लोरर

Heatwave Killed Bats: जानवरों पर पड़ने लगा हीटवेव का कहर! इस राज्य में होने लगी चमगादड़ों की मौत

Heatwave Killed Bats: कबताबंधा गांव चमगादड़ों के लिए एक सुरक्षित निवास स्थान है. ग्रामीण चमगादड़ों को पवित्र मानते हैं जो इनकी रक्षा करते हैं. लू से हो रही चमगादड़ की मौतों से ग्रामीण भी परेशान हैं.

Heatwave Killed Bats: बेतहाशा गर्मी और धूप के साथ चलती गर्म हवाओं ने इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों का जीना भी मुश्किल कर दिया है. ओडिशा के जाजपुर जिले के एक गांव में गर्म हवा की वजह से चमगादड़ों की जान जा रही है. ऐसे में वन विभाग की तरफ से चमगादड़ों को बचाने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है. दरअसल चमगादड़ गर्म हवा की लहर के सीधे संपर्क में आते हैं. जिसकी वजह से वे गिरकर मर जाते हैं.

कबताबंधा गांव को चमगादड़ों के लिए एक सुरक्षित निवास स्थान माना जाता है जहां चमगादड़ों की आवाजें सुनाई देती हैं. ब्राह्मणी नदी के किनारे तीन बड़े और पुराने पेड़ हैं जहां पर करीब 5000 चमगादड़ पाए जाते हैं. ग्रामीण इन्हें पवित्र मानते हैं और इसलिए इनकी रक्षा करते हैं. भीषण गर्मी से हो रही चमगादड़ की मौतों से ग्रामीण भी परेशान हैं.

स्प्रिंकलर से चमगादड़ों पर पानी का छिड़काव
धर्मशाला प्रखंड का कबातबांधा गांव चमगादड़ों की हजारों प्रजातियों का निवास स्थान है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यहां भीषण गर्मी की वजह से तीन दिनों में आठ चमगादड़ों की मौत हो गई. जब गांव के लोगों ने वन विभाग को उसकी सूचना दी तो अधिकारी पर गए और स्प्रिंकलर के जरिए उन पर पानी का छिड़काव किया. अधिकारी ने कहा कि जब तक गर्मी थोड़ी कम नहीं हो जाती तब तक चमगादड़ों पर पानी का छिड़काव होता रहेगा.

कुछ इलाकों में 43-44 डिग्री तापमान
बता दें कि देश के दूसरे राज्यों की तरह ओडिशा में भी चिलचिलाती धूप और गर्म हवा ने लोगों की बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान 43-44 डिग्री बना हुआ है. यहां तक कि मौसम विभाग ने गंजम, पुरी, जगतसिंहपुर और संबलपुर में लू की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है. हालांकि आईएमडी ने राज्य के कई स्थानों पर अगले पांच दिनों में गरज के साथ बारिश होने का आशंका भी जाहिर की है.

ये भी पढ़ें: Coronavirus Cases: बढ़ते-बढ़ते अब घटने लगे कोरोना केस, पिछले 24 घंटे में 7633 नए मामले, मौतों की संख्या भी हुई कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget