एक्सप्लोरर

डॉ हर्षवर्धन ने जताया भरोसा, कहा- भारत कोरोना को कंट्रोल करने की स्थिति में है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि भारत कोरोना वायरस की स्थिति को कंट्रोल कर सकता है. देश को अपने डॉक्टर्स पर गर्व है जो इस लड़ाई का सामना कर रहे हैं.

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज भरोसा दिलाया है कि भारत कोरोना वायरस को नियंत्रण में करने की स्थिति में है. उन्होंने कहा है कि भारत ने इस महामारी को रोकने के लिए काफी पहले से इंतजाम किए. देश ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने से पहले ही इसको कंट्रोल करने के लिए कदम उठा लिए थे.

डॉ हर्षवर्धन आज डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के साथ बातचीत कर रहे थे और उन्होंने कहा कि देश आपके योगदान को हमेशा याद रखेगा.

कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि आज सभी डॉक्टर्स के ऊपर देश को गर्व है और सब जानते हैं कि आज हम किन परिस्थियों में काम कर रहे हैं. जो बीमारी आंधी की तरह आ सकती थी उसे आप सभी ने मिलकर इस प्रकार से टीम के रूप में काम कर के कोविड 19 को कंट्रोल करने की स्थिति में ला दिया.

उन्होंने कहा कि भारत कोरोना को कंट्रोल करने की स्थिति में है और स्वास्थ्य विभाग से लेकर आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) तक सभी संस्थाएं इस कोविड-19 के कहर को कम करने के लिए पूरे जोरशोर से लगी हुई हैं. देश में टेस्टिंग को लेकर भी रफ्तार बढ़ेगी.

डॉ हर्षवर्धन ने ये भी कहा कि भारत में इस समय संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है लेकिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी संतोषजनक है. चीन ने जिस दिन इस महामारी के बारे में दुनिया को सूचित किया उसके अगले ही दिन भारत ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए इंतजाम करने शुरू कर दिए थे.

स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लॉकडाउन के फैसले से भी इस महामारी को रोकने में मदद मिलेगी. डॉक्टर्स ने इस मुश्किल समय में जो जज्बा दिखाया है उसके लिए जितना भी आभार जताया जाए वो कम है.

बता दें कि भारत में इस समय 2566 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 53 लोगों की मौत इस कोविड-19 के संक्रमण से हो चुकी है. इसके अलावा 191 लोग इसका इलाज कराकर ठीक भी हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें

Coronavirus Full Updates: देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 2552, अब तक 53 की मौत PM मोदी की अपील- कोरोना का अंधेरा मिटाएं- 5 अप्रैल, रात नौ बजे, नौ मिनट, उजाला फैलाएं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या है वजह?
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या वजह?
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget